'2 मर्दों ने कमर छुआ, अश्लील वीडियो बनाया', मौनी रॉय के साथ सरेआम हुई ऐसी छेड़छाड़, जानकर हो जाएंगे सुन्न
Mouni Roy Harassment: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय ने हरियाणा के करनाल में आयोजित एक इवेंट के दौरान अपने साथ हुई बेहद शर्मनाक और परेशान करने वाली घटना का खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि कार्यक्रम में मौजूद कुछ लोगों ने उनके साथ छेड़छाड़, अश्लील हरकतें और अभद्र व्यवहार किया, जिससे वह अंदर तक हिल गई हैं।
फोटो के बहाने छेड़छाड़ का आरोप
मौनी रॉय ने ये पूरा वाकया इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए शेयर किया है, जिसके बाद ये मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। मौनी रॉय के मुताबिक जैसे ही वह कार्यक्रम शुरू होने से पहले मंच की ओर बढ़ रही थीं, दर्शकों में मौजूद कुछ मर्दों ने फोटोज लेने के बहाने उनकी कमर को छुआ था।

करनाल इवेंट में मौनी रॉय के साथ हुई बदसलूकी
मौनी रॉय ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा है- करनाल में हुए इस इवेंट में मेहमानों का बर्ताव बेहद निराशाजनक था, खासकर उन दो अंकल लोगों का जो दादा-दादी की उम्र के थे। जैसे ही मैं स्टेज की ओर बढ़ी, उन्होंने फोटो लेने के नाम पर मेरी कमर पर हाथ रख दिया। जब मैंने उनसे हाथ हटाने को कहा, तो उन्हें ये बिल्कुल पसंद नहीं आया।
स्टेज पर पहुंचते ही बिगड़ गए हालात
-मौनी रॉय ने बताया कि स्टेज पर पहुंचने के बाद हालात और भी खराब हो गए थे। सामने खड़े दो मर्दों ने उन्हें देखकर न सिर्फ अश्लील कमेंट्स किए बल्कि गंदे इशारे किए और गालियां भी दीं।
-मौनी राय ने बताया- मैंने पहले तो शालीनता से उन्हें रोकने की कोशिश की थी लेकिन इसके बाद उन्होंने मुझ पर गुलाब फेंकना शुरू कर दिया। परफॉर्मेंस के बीच में मैं स्टेज छोड़कर बाहर जाने लगी थी लेकिन फिर लौटकर शो पूरा किया। सबसे हैरानी की बात ये रही कि इस दौरान न तो आयोजकों ने कोई कदम उठाया और न ही परिवार के किसी सदस्य ने उन्हें रोका।
नई लड़कियों की सुरक्षा को लेकर जताई चिंता
घटना से आहत मौनी रॉय ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखने वाली नई लड़कियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने लिखा- अगर मेरे साथ ऐसा हो सकता है, तो मैं सोच भी नहीं सकती कि नई लड़कियां, जिन्होंने अभी-अभी काम शुरू किया है, उन्हें किन हालातों का सामना करना पड़ता होगा। मैं अपमानित और सदमे में हूं और चाहती हूं कि इस तरह के व्यवहार के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

'हम कलाकार हैं, अपराधी नहीं हैं'
मौनी रॉय ने साफ शब्दों में कहा कि कलाकार सिर्फ अपनी कला के जरिए ईमानदारी से रोजी-रोटी कमाने आते हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- सोचिए अगर कोई उनकी बेटियों, बहनों या परिवार की महिलाओं के साथ ऐसा ही व्यवहार करे तो वो क्या करेंगे? हम कलाकार हैं, इंसान हैं, कोई मनोरंजन की चीज नहीं है।"
स्टेज के नीचे से वीडियो बनाने पर भी भड़कीं मौनी रॉय
-मौनी रॉय ने एक और इंस्टा स्टोरी में बताया कि कुछ लोग स्टेज के नीचे से गलत एंगल में उनका वीडियो बना रहे थे। जब उन्हें रोका गया तो उन्होंने गालियां देनी शुरू कर दी थीं।
-मौनी रॉय ने लिखा- मुझे अपने देश और संस्कृति से प्यार है लेकिन ये सब क्या है? मर्द होने का घमंड और खुली बेशर्मी। मैं आमतौर पर नेगेटिव चीजें पोस्ट नहीं करती लेकिन इस व्यवहार के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।
-एक्ट्रेस ने आगे लिखा- इस व्यवहार के लिए मेरे पास कोई शब्द या गाली नहीं है जो इसे सही ठहरा सके। हम कलाकार इन कार्यक्रमों में दूल्हा-दुल्हन को बधाई देने और उनकी खुशी में चार चांद लगाने के लिए जाते हैं। हम उनके मेहमान हैं और वो लोग हमें इस तरह परेशान करते हैं। छी- ये सब गलत है।
मौनी रॉय के प्रोजेक्ट्स
आपको बता दें कि मौनी रॉय को आखिरी बार संजय दत्त और सनी सिंह के साथ फिल्म 'द भूतनी' में देखा गया था। इसके अलावा वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई स्पाई थ्रिलर फिल्म 'सलाकार' में भी नजर आई थीं, जिसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications