पासपोर्ट ले जाना भूल गईं मौनी रॉय, मुंबई एयरपोर्ट पर नहीं मिली एंट्री और फिर जो हुआ.....

Mouni Roy Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। खबर है कि मौनी रॉय को आज यानी 12 जुलाई की सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर एक शर्मनाक घटना का सामना करना पड़ा है। दरअसल मौनी जब मुंबई एयरपोर्ट पहुंचीं तो उन्हें पता चला कि वह अपना पासपोर्ट लाना ही भूल गई हैं। ऐसे में सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें मुंबई एयरपोर्ट के अंदर एंट्री करने की अनुमति नहीं दी। मौनी रॉय का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मुंबई एयरपोर्ट पर मौनी रॉय के साथ हुई इस घटना को पैपराजी ने कौमरे में कैद कर लिया और इंस्चाग्राम पर पोस्ट कर दिया है। उसके बाद से लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। आज सुबह मौनी रॉय बड़े ही खुश मिजाज में मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंची थीं लेकिन बाद में जैसे ही उन्हें पता चला कि वह पासपोर्ट लाना ही भूल गई हैं तो उनके होश उड़ गए।

mouni roy

बिना पासपोर्ट के एयरपोर्ट पहुंचीं मौनी रॉय
वीडियो में देखा जा सकता है कि मौनी रॉय अपनी गाड़ी से मुंबई एयरपोर्ट पर उतरती हैं और पैपराजी को मुस्कुराते हुए पोज देते हुए एंट्री गेट की तरफ जाने लगती हैं। इसके बाद सुरभा कर्मी उन्हें एयरपोर्ट के एंट्री गेट पर रोक देते हैं। तुरंत ही मौनी अपने हैंडबैग के अंदर कुछ खोजने लग जाती हैं। इसके बाद मौनी सिक्योरिटी की ओर इशारा करते हुए कुछ समझाती हैं। हालांकि उन लोगों की बातचीत सुनाई नहीं देती है, लेकिन सिक्योरिटी जवाब में अपना सिर हिलाते हुए दिखाई देती है। इसके बाद मौनी पैपराजी की ओर मुड़ती हैं और कहती हैं- हो गया।

सिक्योरिटी ने नहीं दी एंट्री
वीडियो के आखिर में मौनी रॉय अपनी कार की तरफ वापस लौटने लगती हैं। इससे साफ पता चलता है कि बिना पासपोर्ट के उन्हें एयरपोर्ट के अंदर घुसने की अनुमति नहीं दी जाती है। मौनी रॉय के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- सही है... नो पासपोर्ट नो एंट्री। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- पैपराजी को फोन कर एयरपोर्ट पर बुलाने के चक्कर में पासपोर्ट ही घर पर भूल गईं।

लोगों ने वीडियो पर किए ऐसे कमेंट्स
एक शख्स ने मौनी रॉय के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है- बैग ले जाना याद रहा लेकिन पासपोर्ट भूल गईं। वहीं एक यूजर ने मजाक उड़ाते हुए लिखा है- पासपोर्ट घर से लाने के लिए ब्रह्मास्त्र का इस्तेमाल करना चाहिए था। आपको बता दें कि मौनी रॉय को आखिरी बार अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा' में नेगेटिव किरदार में देखा गया था। इस फिल्म में मौनी के साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन भी नजर आए थे। मौनी रॉय जल्द ही संजय दत्त और पलक तिवारी के साथ फिल्म 'द वर्जिन ट्री' नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+