शादी की इस विधि में डर गई थीं मौनी रॉय, बार-बार पूछ रही थीं- एक बार ठीक है ना?

शादी की इस विधि में डर गई थीं मौनी रॉय, बार-बार पूछ रही थीं- एक बार ठीक है ना?

मुंबई, 28 जनवरी: बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय ने बिजनेसमैन सूरज नांबियार से 27 जनवरी 2022 को आधिकारिक रूप से शादी कर ली है। दोनों ने गुरुवार को गोवा में मलयाली रीति-रिवाजों से पहले और बाद में रात में एक बंगाली रीति-रिवाजों से शादी की है। बिजनेसमैन सूरज नांबियार मलयाली परिवार से हैं तो वहीं मौनी रॉय बंगाली हैं। सोशल मीडिया पर मौनी रॉय की शादी की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है। सामने आई एक वायरल वीडियो में दिख रहा है कि मौनी एक बंगाली शादी की रस्मों के दौरान डरी हुई हैं। उन्हें डर है कि कहीं वो गिर ना जाएं, इसलिए वह बार-बार अपने दोस्तों और भाईयों से पूछती हैं कि, क्या एक बार ही ठीक नहीं है?

शुभो द्रष्टि रस्म के दौरान डरी मौनी

शुभो द्रष्टि रस्म के दौरान डरी मौनी

मौनी रॉय की बंगाली शादी की वीडियो सामने आई है, उसी में एक वीडियो शुभो द्रष्टि समारोह की भी है। इसमें लाल रंग के वेडिंग आउटफिट में मौनी एक पीढी पर बैठी हैं। मौनी को पीढ़ी सहित उसके भाई और दोस्त शादी की मंडप और जयमाल के जाते दिखाई दे रहे हैं। मौनी रॉय को उसके भाई और दोस्त तीनों तरफ से पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं, मौनी ने अपने दोनों हाथों में पान का पत्ता लिया है और अपना चेहरा ढके हुए है। इस दौरान मौनी को डर था कि कहीं वो गिर ना जाएं।

एक ही फेरा ठीक रहेगा ना....?

एक ही फेरा ठीक रहेगा ना....?

हालांकि, उस वक्त सब लोग काफी घबरा, गए जब मौनी को लगा कि वो पीढी से गिर जांएगी। यहां तक ​​कि जब उसके भाइयों और दोस्तों ने उसे भरोसा दिलाया कि वह नहीं गिरेंगी। लेकिन इसके बाद भी मौनी को और लोगों की मदद के लिए पुकारते हुए सुना जा सकता था। कैमरे के पीछे से किसी ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह गिरेंगी नहीं लेकिन मौनी ने सभी से कहा कि मंडप के चारों ओर सिर्फ एक फेरा ही काफी है। मौनी कहती हैं, एक ही फेरा ठीक रहेगा ना....? लेकिन उनके दोस्त और भाई कहते हैं वे सभी सात पूरा करेंगे।

मौनी ने शादी के बाद किया अपने प्यार का इजहार

मौनी ने शादी के बाद किया अपने प्यार का इजहार

मौनी और सूरज ने गुरुवार दोपहर में मलयाली शादी से तस्वीरें साझा कीं। मौनी ने तस्वीर शेयर कर लिखा, "आखिरकार मैंने उसे ढूंढ लिया। हाथ में हाथ डाले, परिवार और दोस्तों का आशीर्वाद के साथ अब हम शादीशुदा हैं! आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है...27.01.22. लव, सूरज और मौनी।'' सूरज ने तस्वीर शेयर कर लिखा, "27.01.2022 - मेरे सबसे अच्छे दोस्त और मेरे जीवन के प्यार से मैंने शादी की। मैं सबसे भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।''

मौनी ने कभी भी सूरज को सार्वजनिक रूप से डेट करने की पुष्टि नहीं की। उन्होंने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर पहली बार अपनी शादी के जश्न की पहली तस्वीरें साझा कीं। उसने उसे अपना 'सब कुछ' कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+