Mother's Day पर स्मृति ईरानी ने मां के लिखी इमोशनल पोस्ट, एकता कपूर ने दिया ये रिएक्शन
नई दिल्ली, 8 मई: पूरी दुनिया आज मदर्स डे सेलिब्रेट कर रही है। इस बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी भावनाओं को साझा किया। उनकी इस पोस्ट को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। साथ ही फिल्म मेकर एकता कपूर ने भी उनकी पोस्ट पर कमेंट कर दिल वाला इमोजी बनाया।

तीन फोटो अपलोड कीं
स्मृति ईरानी ने अपनी मां की तीन तस्वीरें शेयर कीं। पहली तस्वीर में उन्हें अपनी मां के साथ एक प्यारी सी सेल्फी लेते देखा जा सकता है। उन्होंने लिखा कि आपके लिए ये कभी आसान नहीं रहा, लेकिन हर समय जब चुनौतियों का सामना करना पड़ा तो आपकी एकमात्र प्रतिक्रिया थी 'चलो वापस लड़ें'। ऐसे समय थे जब मुझे नहीं पता था कि अगले महीने का घर का किराया कैसे दिया जाएगा लेकिन मैंने आपको कभी घबराते नहीं देखा, कभी नहीं सुना कि आप हमारे भाग्य को कोसती हैं। आज इसे इंस्टाग्राम पर लिखना काफी आसान है लेकिन आपने बहुत कुछ सहा है।

'मां के लिए हर दिन मदर्स डे'
उन्होंने आगे लिखा कि हमने जिंदगी में सभी तूफानों से लड़ा, मुझे पता था कि हारना कोई विकल्प नहीं था, क्योंकि मां ने कभी हार नहीं मानी। नीचे रहना भी कोई विकल्प नहीं था क्योंकि मां कहेंगी उठो और जाओ। सभी मां के लिए भगवान के शुक्र से हर दिन मदर्स डे है। इस पोस्ट पर ही कुछ देर में 11 हजार से ज्यादा लाइक्स आ गए।

स्मृति के हैं 3 बच्चे
आपको बता दें कि स्मृति ने 2001 में अपने बचपन के दोस्त जुबिन ईरानी से शादी की थी। जुबिन पेशे से बिजनेसमैन हैं। स्मृति ईरानी के दो बच्चे हैं, जिसमें लड़के का नाम जोहर और लड़की का नाम जोईश है। वहीं जुबिन की पहली शादी से एक लड़की थी, जिसका नाम शनैल है। स्मृति तीनों बच्चों के साथ काफी वक्त बिताती हैं। साथ ही वो आए दिन उनके साथ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications