Mothers Day 2022: 'मदर्स डे' पर भावुक हुए अक्षय कुमार, इमोशनल पोस्ट में बयां किया दर्द
नई दिल्ली, 08 मई। पूरा देश आज 'मदर्स डे' सेलिब्रेट कर रहा है। मातृत्व को सलाम करते इस दिन पर आज बहुत सारे कलाकारों ने अपनी मां की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। सुबह से ही सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बहार आई हुई है तो वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड के सबसे बड़े खिलाड़ी अक्षय कुमार इमोशनल हो गए हैं। उन्होंने अपनी मां को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखी है।

'बहुत याद आ रही है,Miss you Ma'
जिसमें उन्होंने लिखा है कि 'वैसे तो ऐसा एक दिन नहीं जाता जब आपका ख्याल नहीं आता है, लेकिन आज सबके #MothersDay के फोटो देख कर बहुत याद आ रही है. Miss you Ma ❤️'। आपको बता दें कि अक्षय की मां अरुणा भाटिया का पिछले साल निधन हो गया था, वो लंबे वक्त से बीमार चल रही थीं।
Mother's Day: 'बस एक मां है जो खफा नहीं होती', पढ़ें मुनव्वर राणा के चुनिंदा शेर

अक्षय अपनी मां के काफी क्लोज थे
अक्षय की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग इस पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें कि अक्षय अपनी मां के काफी क्लोज कहे जाते थे। पिछले साल जब उनकी मां की तबीयत खराब हुई थी तब वो विदेश में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, वो तुंरत इंडिया आए थे लेकिन तमाम कोशिशों को बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा पाया था।

'मैंअपने अस्तित्व के सबसे बड़े दर्द से गुजर रहा हूं'
मां के निधन से टूटे अक्षय ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के निधन की जानकारी देते हुए लिखा था कि 'आज मैं अपने अस्तित्व के सबसे बड़े दर्द से गुजर रहा हूं, जिसे शब्दों में व्यक्त करना काफी मुश्किल है। मेरी मां ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया।'
देश मना रहा है 'मदर्स डे'
आपको बता दें कि भारत में हर वर्ष मई महीने के सेंकड रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। "मदर डे प्रोक्लामेशन" जुलिया वार्ड होवे ने सबसे पहले अमेरिका में 'मदर्स डे' बनाया था। यह दिन पूरी तरह से मां को सम्मान और प्यार देने के लिए समर्पित है।












Click it and Unblock the Notifications