Monalisa Viral Video: क्या हुआ महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा के साथ? फूट-फूटकर रोईं और फिर जो हुआ
Monalisa Viral Video: महाकुंभ 2025 के भव्य मेले में नजर आईं नीले आंखों वाली मोनालिसा पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। मोनालिसा का गॉर्जियस लुक इन दिनों इंटरनेट पर कहर बरपा रहा है। सोशल मीडिया पर हर कोई इस लड़की की खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहा है।
मोनालिसा का वैरिफाइड प्रोफाइल
मोनालिसा इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर ये है कि उनका प्रोफाइल अब वैरिफाइड हो गया है। मतलब ये कि इस पर अब एक ब्लू टिक आ गया है, जिससे आप मोनालिसा के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाने वालों से बच सकते हैं।

मोनालिसा का वीडियो हुआ वायरल
मोनालिसा की फैन फॉलोइंग भी तेजी से बढ़ रही है। लोग मोनालिसा की पर्सनल लाइफ का अपडेट जानने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। वहीं मोनालिसा भी हर दिन फैंस के लिए कुछ न कुछ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
फिल्म 'द मणिपुर डायरीज' में नजर आएंगी मोनालिसा
आपको बता दें कि मोनालिसा जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इंटरनेट पर मोनालिसा की पॉपुलैरिटी देखकर उसे फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने मूवी तक ऑफर कर दी है। वह जल्द ही फिल्म 'द मणिपुर डायरीज' में बतौर एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं।
वीडियो में अचानक ही रोने लगीं मोनालिसा
हाल ही में मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह रोती हुईं नजर आ रही हैं। वह फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं। मोनालिसा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मोनालिसा का इमोशनल रूप
इस वीडियो में मोनालिसा सफेद कलर के आउटफिट में नजर आ रही है। वह वीडियो में रोती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो के बैकग्राउंड में म्यूजिक भी चल रहा है। आपको बता दें कि इस वीडियो में मोनालिसा काफी इमोशनल नजर आ रही हैं। मोनालिसा ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है- मैं एक्टिंग सीख रही हूं।
फिल्म से पहले पढ़ाई कर रही हैं मोनालिसा
वीडियो में मोनालिसा के इमोशंस लोगों को काफी प्रभावित कर रहे हैं। लोग मोनालिसा के इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स भी और अपना प्यार बरसा रहे हैं। आपको बता दें कि मोनालिसा अब अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई शिफ्ट हो गई हैं और फिल्म का काम शुरू करने से पहले वह पढ़ाई भी कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications