Monalisa: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा का हुआ ऐसा हाल, बदल गया है सबकुछ, देखने वाले हुए सन्न
Monalisa Viral Video: महाकुंभ 2025 के मेले ने न सिर्फ रिकॉर्डतोड़ लोगों ने संगम में पवित्र स्नान किया बल्कि कई लोग रातोंरात सोशल मीडिया सेंसेशन भी बन गए। इनमें IIT बाबा से लेकर माला बेचने वाली नीली आंखों वाली लड़की मोनालिसा भी शामिल है।
मोनालिसा अब एक सेलिब्रिटी बन गई हैं
महाकुंभ मेले में मनके की माला बेचते बेचते मशहूर हुईं मोनालिसा भोंसले अब एक सेलिब्रिटी बन गई हैं। मेले के दौरान ही मोनालिसा सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। इसके बाद उनका मेकओवर हुआ और लोग उनकी खूबरसूती के दीवाने हो गए।

मोनालिसा की खूबसूरती काफी निखर गई है
मोनालिसा के लेटेस्ट वीडियोज देखकर हर कोई ये कह रहा है कि उनकी खूबसूरती वाकई में निखर गई है। आपको बता दें कि मोनालिसा क बॉलीवुड फिल्म भी ऑफर हो चुकी है। वहीं एक्टिंग के साथ साथ वह पढ़ाई भी कर रही हैं।
मोनालिसा के फैन ने ली उनके साथ सेल्फी
ऐसे में मोनालिसा का अंदाज अब काफी बदल गया है। हाल ही में मोनालिसा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमे वह कार में बैठी नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार के बाहर एक शख्स उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा है।
फिल्म 'द मणिपुर डायरीज' में नजर आएंगी मोनालिसा
आपको बता दें कि कुंभ मेले के खत्म होने से पहले ही मोनालिसा को फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपनी फिल्म 'द मणिपुर डायरीज' ऑफर कर दी है। इस फिल्म में बौतर हीरोइन के रूप में मोनालिसा को चुना गया है।
मुंबई शिफ्ट हो गई हैं वायरल गर्ल
डायरेक्टर सनोज मिश्रा महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा को एक्टिंग भी सिखा रहे हैं उसकी पढ़ाई भी करा रहे हैं। मोनालिसा के साथ उनका पूरा परिवार मध्य प्रदेश से मुंबई शिफ्ट हो गया है।
सनोज मिश्रा के साथ नेपाल गई थीं मोनालिसा
खबर है कि कुछ समय पहले ही मोनालिसा डायरेक्टर सनोज मिश्रा के साथ नेपाल भी गई थीं और वहां उन्होंने एक महोत्सव में हिस्सा भी लिया था। आपको बता दें कि मोनालिसा इस समय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं। उनके फॉलोअर्स की संख्या हर रोज बढ़ती जा रही है। वह लगातार अपने वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।
बदल गया है मनोलिसा का लाइफस्टाइल
मोनालिसा का लाइफस्टाइल अब बहुत बदल गया है। उनके उठने बैठने का अंदाज बदल गया है और वो डांस भी सीख रही हैं। पिछले दिनों नेपाल से उनका एक डांस वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हुआ था। उन्होंने नेपाल में मधानी महोत्सव के दौरान स्टेज पर एक शानदार डांस किया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।












Click it and Unblock the Notifications