Monalisa Video: 'जब वी मेट' के आइकॉनिक सीन को रीक्रिएट कर छाईं वायरल गर्ल मोनालिसा, एक्टिंग से मचाया धमाका
Mahakumbh Viral Girl Monalisa: इंटरनेट सेंसेशन बनीं मोनालिसा का एक के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh 2025) की वायरल गर्ल मोनालिसा (Monalisa) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनके वीडियो और तस्वीरें लगातार वायरल हो रही हैं, जिससे वह इंटरनेट सेंसेशन बन गई हैं। हाल ही में उनका एक धमाकेदार वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म जब वी मेट (Jab We Met) के आइकॉनिक सीन को रीक्रिएट करती नजर आ रही हैं।
मोनालिसा जो कि महाकुंभ से चर्चाओं में आई थीं, अब अपने एक्टिंग डेब्यू की तैयारी में जुट गई हैं। मुंबई में सनोज मिश्रा से एक्टिंग की ट्रेनिंग ले रहीं मोनालिसा का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह करीना कपूर की सुपरहिट फिल्म जब वी मेट के मशहूर ट्रेन सीन को रीक्रिएट करती नजर आ रही हैं। उनकी एक्टिंग को देखकर फैंस हैरान हैं और उनके एक्सप्रेशन्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Monalisa Video: मोनालिसा बनीं 'गीत', वायरल हुआ वीडियो
एक्टिंग क्लास शुरू कर चुकी मोनालिसा का अब करीना कपूर के फेमस ट्रेन सीन को बिल्कुल उसी जोश और एक्सप्रेशन के साथ निभाती दिख रही हैं। सीन में गीत (करीना कपूर) प्लेटफॉर्म पर भागते हुए ट्रेन पकड़ती है और फिर अपने मजेदार अंदाज में डायलॉग बोलती हैं।
उसी तरह मोनालिसा बोलती हैं कि, " आज तक लाइफ में मेरी एक भी ट्रेन नहीं छूटी, थैंक्यू बाबा जी, मेरा रिकॉर्ड टूटने से बचा लिया! अंदर आ गई हूं, मैं अब तो मेरा हाथ छोड़ दो.. इतनी भी सुंदर नहीं हूं मैं।"
मोनालिसा ने इस सीन को अपने एक्सप्रेशंस और नेचुरल डायलॉग डिलीवरी के साथ पूरा किया, हालांकि इस वीडियो को देखकर जहां कुछ फैंस इंप्रेस हुए तो कुछ उसको ट्रोल करने से भी बाज नहीं आए।
ये भी पढ़ें: Monalisa: मोनालिसा ने साइन की फिल्म: प्रयागराज महाकुंभ में माला बेचते हुई वायरल, जानिए किस मूवी में नजर आएगी
फैंस ने की जमकर तारीफ, कुछ ने उड़ाया मजाक
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया फैंस ने उनकी एक्टिंग की शुरुआत की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, "कोशिश करने से ही सफलता मिलती है!" ऐसे ही दूसरे ने लिखा, "मोनालिसा तुम बहुत अच्छा कर रही हो!" तीसरे यूजर ने लिखा कि तुम्हारी मेहनत रंग लाएगी, एक दिन बॉलीवुड में जरूर जगह बनाओगी। वहीं कुछ यूजर मजाक उड़ाने से भी बाज नहीं आए।
इससे पहले भी मोनालिसा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अनुराधा पौडवाल के सुपरहिट गाने "तेरे नैना मेरे नैनों से बातें करती हैं..." पर लिपसिंक करती नजर आई थीं। उनके एक्सप्रेशंस और परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हुई थी।
ये भी पढ़ें: वायरल गर्ल Monalisa का हेयर ऑयल-कॉस्मेटिक के Ads से तौबा, अब साउथ में चमकेगी किस्मत! क्या मिला नया प्रोजेक्ट?
बॉलीवुड में एंट्री की तैयारी में मोनालिसा
मोनालिसा मुंबई में एक्टिंग की ट्रेनिंग ले रही हैं, जहां डायरेक्टर सनोज मिश्रा उन्हें कोचिंग दे रहे हैं। जिसके लगातार प्रैक्टिस और उनके वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसके अलावा मोनालिसा को कई Ads भी ऑफर हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications