'मैं सनोज मिश्रा के साथ होटल में 2 दिन थी', मोनालिसा ने बताया डायरेक्टर का सच, क्या तबाह हुआ करियर?

Monalisa: महाकुंभ 2025 में माला बेचकर रातोंरात सोशल मीडिया स्टार बनीं मोनालिसा इस समय खबरों में छाई हुई हैं। खबर है कि मोनालिसा को बॉलीवुड फिल्म ऑफिर करने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर एक महिला ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

दिल्ली के तिहाड़ जेल में हैं सनोज मिश्रा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डायरेक्टर सनोज मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने रेप के मामले में गिरफ्तार किया है। इस मामले ने पूरे बॉलीवुड और सोशल मीडिया में हंगामा मचा दिया है। फिलहाल डायरेक्टर सनोज मिश्रा दिल्ली के तिहाड़ जेल में दिन काट रहे हैं।

Monalisa

बदल गई है मोनालिसा की लाइफ

वहीं अब सनोज मिश्रा के वकील ने खुलासा किया है कि जेल में डायरेक्टर को जान का खतरा भी है। आपको बता दें कि मोनालिसा को डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'द मणिपुर फाइल्स' में कास्ट किया था। इस खबर ने मोनालिसा की लाइफ को ही बदल रख दिया था।

सनोज मिश्रा को लेकर मोनालिसा ने कही ऐसी बात

-सनोज मिश्रा खुद भी मोनालिसा के साथ कई इवेंट्स में नजर आने लगे थे। मध्य प्रदेश के एक छोटे से गांव की रहने वाली मोनालिसा अचानक ही लग्जरी होटल्स का मजा लेती नजर आ रही थीं। लेकिन मोनालिसा का करियर अब शुरू होने से पहले ही खत्म होता नजर आ रहा है। फिलहाल मोनालिसा के डायरेक्टर सनोज मिश्रा को तिहाड़ जेल में अपने दिन काटने पड़ रहे हैं।

-इसी बीच मोनालिसा का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह अपने परिवार और अपने काम को लेकर बात करती नजर आ रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके एक्टिंग करियर से उनसे ज्यादा उनके माता-पिता खुश थे। मोनालिसा ने वीडियो में कहा कि उन्होंने रील्स वीडियो के जरिए एक्टिंग की तैयारी जारी रखी है।

'सनोज सर के साथ बुरा हो रहा है'

-इसके अलावा मोनालिसा ने अपने सर यानी डायरेक्टर सनोज मिश्रा के बारे में बात की है। मनोलिसा ने कहा है- सर ऐसे नहीं हैं। हम भी उनके साथ 2 दिन बाहर होटल में रहकर आए हैं। सर बहुत अच्छे हैं और उनके साथ बुरा हो रहा है।

-आपको बता दें कि महाकुंभ 2025 की वायरल गर्ल मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह इंटरव्यू देती नजर आ रही हैं।

-डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगे गंभीर आरोपों को लेकर मोनालिसा अपने वीडियो में बोलती नजर आ रही हैं। मोनालिसा ने वीडियो में कहा- सर बहुत अच्छे हैं। वह गलत नहीं हैं। हम खुद उनके साथ 2 बार रहकर आए हैं। हमे कभी उन्होंने कुछ गलत नहीं बोला। बहुत इज्जतदार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+