Monalisa: महाकुंभ गर्ल मोनालिसा 16 साल की उम्र में करने लगी ऐसा काम, पहले किया बीच पर डांस और अब....

Monalisa: महाकुंभ 2025 के भव्य मेले में नजर आईं नीले आंखों वाली मोनालिसा पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। मोनालिसा का गॉर्जियस लुक इन दिनों इंटरनेट पर कहर बरपा रहा है। सोशल मीडिया पर हर कोई इस लड़की की खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहा है।

महाकुंभ की वायरल गर्ल रातोंरात बनीं स्टार
लोगों की मानें तो मोनालिसा पर भगवान भोलेनाथ की ऐसी कृपा बरसी है कि वह रातों रात स्टार बन गई है। रुद्राक्ष की माला बेचने वाली सुंदर आंखों वाली लड़की महाकुंभ में सभी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। सोशल मीडिया पर भी वह काफी वायरल हुई है।

Monalisa

मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं मोनालिसा

आपको बता दें कि महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले की उम्र 16 साल है। वह मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली हैं। वह बंजारा समाज से आती हैं। इंटरनेट पर मोनालिसा की पॉपुलैरिटी देखकर उसे फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने मूवी तक ऑफर कर दी है।

16 साल की उम्र में मोनालिसा ने शुरू किया ऐसा काम

हालांकि अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने से पहले मोनालिसा कुछ ऐसा करती नजर आई हैं जिसे देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। आपको बता दें कि मोनालिसा इस समय सोशल मीडिया स्टार बन गई हैं। उन्हें बॉलीवुड की फिल्म मिल गई और अब जल्द ही वह एक्ट्रेस के रूप में नजर आने वाली हैं।

पढ़ाई करती दिखीं मोनालिसा

-हालांकि फिल्म का काम शुरू करने से पहले मोनालिसा पढ़ाई करती नजर आ रही हैं। सनोज मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह मोनालिसा को पढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं।

-सनोज मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम पर मोनालिसा का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह पढ़ाई कर रही हैं। इस वीडियो के साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है- धरती पर जन्म लेने के बाद से इंसान सब कुछ सीखता ही है, आज के समाज के लिए पढ़ाई बहुत ही जरूरी है।

-सनोज मिश्रा ने आगे लिखा है- ऐसे में जो पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं वो समाज से पिछड़ जाते हैं। वायरल गिर्ल मोनालिसा भी वैसी ही है, जो अब पढ़ना सीख रही है जो शायद लोगों के लिए मिसाल बने। इसके अलावा डायरेक्टर ने अपनी पोस्ट पर हर हर महादेव लिखा है और #monalisa भी लिखा है।

मोनालिसा को मिला है फिल्म का ऑफर

-आपको बता दें कि मोनालिसा न तो पढ़ी लिखी हैं और न ही वह किसी बड़े घराने से ताल्लुक रखती हैं, लेकिन उनकी नीली आंखों की वजह से वह रातों रात पॉपुलर हो गई हैं। यही वजह कि मोनालिसा को फिल्म का ऑफर भी मिल चुका है।

-बताया जा रहा है कि मोनालिसा को 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के लिए साइन किया गया है। इस फिल्म का ऑफर देने के लिए डायरेक्टर सनोज मिश्रा मोनालिसा के घर गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+