Monalisa Income: कितना कमा रही हैं वायरल गर्ल मोनालिसा? जानकर चौंक जाएंगे, बोलीं- 'करोड़ों, अरबों में'
Monalisa Income: महाकुंभ 2025 की वायरल गर्ल मोनालिसा रातोंरात सोशल मीडिया स्टार बन गई हैं। मेले में रुद्राक्ष की माला बेचने वाली ये लड़की इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई है। आपको बता दें कि महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा को बॉलीवुड फिल्म तक ऑफर हो चुकी है।
मोनालिसा का पहला गाना सादगी हुआ रिलीज
फिलहाल फैंस मोनालिसा के फिल्मी पर्दे पर डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं लेकिन इसी बीच महाकुंभ वायरल गर्ल का पहला म्यूजिक वीडियो रिलीज हो गया है। इसी के साथ मोनालिसा ने ग्लैमर वर्ल्ड में एंट्री कर ली है। आज यानी 14 जून 2025 को ही उनका पहला गाना 'सादगी' रिलीज हुआ है।

मोनालिसा की तगड़ी फैन फॉलोइंग
एक समय पर मोनालिसा को कई नहीं जानता था। वह महाकुंभ में माला बेचकर अपना गुजरा करती थीं लेकिन उनकी किस्मत ऐसी चमकी कि आज वह एक पॉपुलर सेलिब्रिटी बन गई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।
अब कितनी है वायरल गर्ल मोनालिसा की कमाई?
-मोनालिसा का गाना रिलीज होने के बाद एक इंटरव्यू में उनकी कमाई को लेकर सवाल पूछा गया था। इस सवाल का उन्होंने बहुत ही खूबसूरत जवाब दिया। मोनालिसा ने कहा कि उनका पहला म्यूजिक वीडियो सादगी रिलीज होने के बाद वो और भी पॉपुलर हो गई हैं। इसके बाद हर कोई उनकी पर्सनल लाइफ और लग्जरी के बारे में जानना चाहता है।
-इंस्टैंट बॉलीवुड को दिए इंटरव्यू में मोनालिसा ने कहा- बाबा महाकाल और गंगा मैया की कृपा है। थोड़ा बहुत आ रहा है और लोगों की बात सच हो जाए तो करोड़ों अरबों भी जल्द आ जाएंगे। मैं अपनी इस जिंदगी से बहुत खुश हूं।
लोगों को पसंद आया मोनालिसा का पहला गाना
आपको बता दें कि महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा का पहला गाना सादगी यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। इस म्यूजिक वीडियो में उनके साथ उत्कर्ष सिंह भी नजर आ रहे हैं। काफी कम समय में ही इस गाने पर लोगों ने अपना प्यार लुटा दिया है। लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं म्यूजिक वीडियो में मोनालिसा सफेद फ्लोरल लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications