Monalisa: दीपिका पादुकोण को टक्कर दे रहीं मोनालिसा, नया फोटोशूट देख फटी रह गईं लोगों की आंखें
Monalisa: महाकुंभ 2025 की वायरल गर्ल मोनालिसा रातोंरात सोशल मीडिया स्टार बन गई हैं। मेले में रुद्राक्ष की माला बेचने वाली ये लड़की इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई है। आपको बता दें कि महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा को बॉलीवुड फिल्म तक ऑफर हो चुकी है।
मोनालिसा का मॉर्डन अवतार
वायरल होने के बाद से मोनालिसा सोशल मीडिया पर लोगों को अपना अलग अलग अंदाज दिखा रही हैं। कोई उनके देसी लुक से इंप्रेस हो रहा है तो कोई उन्हें वेस्टर्न लुक में देखने की चाह रखता है। इन दिनों वह मॉर्डन अवतार में भी लोगों पर कहर ढा रही हैं।

मोनालिसा के नए ट्रांसफॉर्मेशन पर फिदा हुए लोग
मोनालिसा के नए ट्रांसफॉर्मेशन ने मर्दों की बोलती बंद कर दी है। मोनालिसा की लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर आप अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे। मोनालिसा का हैवी मेकअप और स्टाइलिंग देखकर आप कहेंगी कि वो बॉलीवुड हीरोइनों को टक्कर दे रही हैं। इस बार मोनालिया ब्लैक सूट और डायमंड नेकलेस में नजर आ रही हैं।
इंटरनेशनल लेवल के मॉडल को चुनौती दे रीह हैं मोनालिसा
मोनालिसा ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट में किसी इंटरनेशनल लेवल के मॉडल को चुनौती दी है। आपको बता दें कि मोनालिसा का ये लेटेस्ट फोटोशूट किसी ब्रांड विशेष के लिए है। हालांकि इसके बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है लेकिन उनकी तस्वीरों को देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्होंने किसी बड़े ब्रांड के लिए शूट किया है।
वायरल गर्ल के लेटेस्ट फोटोशूट ने मचाया हंगामा
मोनालिसा का लेटेस्ट फोटोशूट बहुत ही कमाल का लग रहा है। उनका स्टनिंग मेकअप और डायमंड नेकलेस उन्हें लाइमलाइट में खींच रहा है। लोग इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों की मानें तो इस लुक में मोनालिसा दीपिका पादुकोण जैसी एक्ट्रेस को टक्कर देती दिखाई दे रही हैं। लोग महाकुंभ वायरल गर्ल के नए अवतार की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
मोनालिसा ने शुरू की अपने पहले गाने की शूटिंग
-लोगों की मानें तो मोनालिसा अब जल्द ही बॉलीवुड हीरोइनों की छुट्टी करने वाली हैं। वहीं मोनालिसा ने अपने पहले गाने की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इस म्यूजिक वीडियो की कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जो खूब वायरल भी हुई थीं।
-जानकारी के अनुसार वायरल गर्ल मोनालिसा बॉलीवुड सिंगर उत्कर्ष सिंह के साथ एक म्यूजिक वीडियो में काम कर रही हैं। इस म्यूजिक वीडियो में वह लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आ रही हैं। इस एल्बम से उनका फर्स्ट लुक आउट हो चुका है जो कि लोगों को खूब पसंद आया है।












Click it and Unblock the Notifications