Monalisa First Song: बॉलीवुड हीरोइनों की छुट्टी करने आ गई हैं मोनालिसा, नए लुक ने लोगों को बनाया दीवाना
Monalisa First Song: महाकुंभ 2025 की वायरल गर्ल मोनालिसा रातोंरात सोशल मीडिया स्टार बन गई हैं। मेले में रुद्राक्ष की माला बेचने वाली ये लड़की इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई है। आपको बता दें कि महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा को बॉलीवुड फिल्म तक ऑफर हो चुकी है।
मोनालिसा ने शुरू की पहले गाने की शूटिंग
लोगों की मानें तो महाकुंभ में अपनी सुंदर आंखों की वजह से सुर्खियां में छाने वाली मोनालिसा अब जल्द ही बॉलीवुड हीरोइनों की छुट्टी करने वाली हैं। मोनालिसा ने अपने पहले गाने की शूटिंग शुरू कर दी है। इस म्यूजिक वीडियो की कुछ तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।

सिंगर उत्कर्ष सिंह के एल्बम में नजर आ रही हैं मोनालिसा
जानकारी के अनुसार वायरल गर्ल मोनालिसा बॉलीवुड सिंगर उत्कर्ष सिंह के साथ एक म्यूजिक वीडियो में काम कर रही हैं। इस म्यूजिक वीडियो में वह लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आ रही हैं। इस एल्बम से उनका फर्स्ट लुक आउट हो चुका है जो कि लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
मोनालिसा और उत्कर्ष सिंह की तस्वीरें हुईं वायरल
-उत्कर्ष सिंह और मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दोनों शूटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने में दोनों ने वाइट आउटफिट पहना है जो कि काफी गॉर्जियस लग रहा है।
-इन तस्वीरें को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए मोनालिसा ने लिखा है- हमारे साथ बने रहें। हमारे अपकमिंग ट्रैक का पहला लुक बस आने ही वाला है। आपको बता दें कि मोनालिसा इन तस्वीरों में सफेद रंग के सूट में नजर आ रही हैं।
-उन्होंने पने लुक को काजल भरी आंखों, खुले स्ट्रेट बाल, माथे पर बिंदी और कानों में बड़े झुमके के साथ कंप्लीट किया है। लोगों की मानें तो मोनालिसा इन फोटोज में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं।
ऐश्वर्या राय से हो रही है मोनालिसा के लुक की तुलना
-इस लुक को देखने के बाद लोग मोनालिसा की जमकर तरीफ कर रहे हैं। लोग इन तस्वीरों पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों की मानें तो इस खूबसूरती से मोनालिसा लोगों का अपना दीवाना बना रही हैं। वहीं कई लोगों ने तो उनकी तुलना कम उम्र की ऐश्वर्या राय से कर दी है।
-लोगों का कहना है कि मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद ऐश्वर्या राय जैसी दिखती थीं, ठीक वैसी ही मोनालिसा भी लग रही हैं। आपको बता दें कि मोनालिसा ये नया गाना एक रोमांटिक ट्रेक होने वाला है जिसका लोग बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कौन हैं उत्कर्ष सिंह
उत्कर्ष सिंह की बात करें तो मार्च 2025 में सिंगर का एक नया एल्बम 'मेरा यार बदल गया' रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। इस म्यूजिक एल्बम में सिंगर, कंपोजर और राइटर उत्कृर्ष सिंह खुद ही नजर आए थे।












Click it and Unblock the Notifications