Monalisa के डायरेक्टर सनोज मिश्रा के केस का ये है सच, आरोपी महिला का यू-टर्न, कहा- मुझे जान से मारने.....
Monalisa and Sanoj Mishra: बॉलीवुड के फेमस फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा इस समय विवादों में घिर गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डायरेक्टर सनोज मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने रेप के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में सनसनी मचा दी है।
सनोज मिश्रा के केस में नया मोड़
फिलहाल खबर आ रही है ये मामला अब और ज्यादा उलझ गया है क्योंकि डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर आरोप लगाने वाली महिला ने अपने ही बयान से पलटते हुए अब नया खुलासा किया है। कहा जा रहा है कि सनोज मिश्रा पर आरोप लगाने वाली महिला ने यू-टर्न ले लिया है।

सनोज मिश्रा पर महिला ने लगाया था ऐसा आरोप
दिल्ली पुलिस के मुताबिक बॉलीवुड के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर एक युवती को फिल्मों में काम दिलाने का झांसा देकर उसका यौन शोषण करने और जबरन गर्भपात कराने का आरोप है। जब इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी, तो नबी करीम थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
सनोज मिश्रा पर आरोप लगाने वाली महिला अपने बयान से पलटी
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सनोज मिश्रा पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला ने अब दावा किया है कि उसे इस मामले में फंसाया गया था। हाल ही में सामने आए एक वीडियो में महिला ने खुलासा किया है कि वो पिछले 5 सालों से सनोज मिश्रा के साथ थी और उनके बीच लड़ाई-झगड़े होते रहते थे।
-महिला ने वीडियो में कहा है- वसीम रिजवी ने इस मामले का गलत फायदा उठाया है और मुझे सनोज मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए उकसाया गया है।
-महिला ने कहा है कि वसीम रिजवी के अलावा, रवि सुधा चौधरी, अनीता उपाध्याय और हाईकोर्ट के वकील रंजन सिन्हा ने मिलकर उसे इस मामले में फंसाया है। उसने आरोप लगाया है कि इन लोगों ने उसे मानसिक रूप से परेशान किया है और फिर जब उसे अपनी गलती का एहसास हुआ, तो वो लोग धमकियां देने लगे थे।
-महिला के मुताबिक- मैंने गुस्से में आकर एफआईआर दर्ज करा दी थी, लेकिन जब मुझे पता चला कि मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। इसके बाद मैंने इसे वापस लेने की कोशिश की है। महिला ने दावा किया है कि वकीलों ने उसे चुप रहने के लिए कहा है और धमकी भी दी गई है।
महिला ने सनोज मिश्रा को बताया निर्दोष
-जनसत्ता की खबर के मुताबिक डायरेक्टर पर आरोप लगाने वाली महिला ने वीडियो में कहा है कि उसके साथ कोई रेप नहीं हुआ है और उसने अपनी मर्जी से सनोज मिश्रा के साथ रहना चुना था। उसने कहा है कि ये पूरा मामला एक साजिश का हिस्सा है, जिसका मास्टरमाइंड वसीम रिज्वी है।
-महिला ने ये भी बताया है कि उसने हाईकोर्ट में हलफनामा देकर मामले को खत्म करने की अपील की थी, लेकिन उसे स्वीकार नहीं किया गया है।
सनोज मिश्रा से जुड़े विवाद
-सनोज मिश्रा का नाम पहले भी कई विवादों से जुड़ चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सनोज मिश्रा पहले 'द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल' नाम की फिल्म बनाने वाले थे। हालांकि इस फिल्म की रिलीज से पहले वो अचानक कहीं लापता हो गए थे और फिर उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर गंभीर आरोप भी लगाए थे।
-इसके बाद सनोज मिश्रा ने फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' की घोषणा की थी। इस फिल्म में उन्होंने महाकुंभ 2025 की वायरल गर्ल मोनालिसा को हीरोइन के तौर पर लेने की बात कही थी।
मोनालिसा के परिवार वालों ने दिया ऐसा बयान
-सनोज मिश्री की गिरफ्तारी के बाद से महाकुंभ 2025 की वायरल गर्ल मोनालिसा भी खबरों में छा गई हैं। आपको बता दें कि वायरल गर्ल मोनालिसा जल्द ही सनोज मिश्रा की अपकमिंग फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में नजर आने वाली थीं। वह इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली थीं।
-हालांकि अब मामले के सामने आने के बाद मोनालिसा के परिवार वालों ने इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और चौंकाने वाला बयान दिया है। मोनालिसा के ताऊजी विजय भोंसले ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि उनकी बेटी पूरी तरह से सुरक्षित है।












Click it and Unblock the Notifications