रामायण की 'सीता' बनीं मोनालिसा, फिर बोलीं ऐसे डायलॉग्स, लोगों ने सरेआम कह दी ऐसी बात
Monalisa: महाकुंभ 2025 के दौरान अपनी जबरदस्त लोकप्रियता के बाद सोशल मीडिया सेंसेशन मोनालिसा अब फिल्मी दुनिया में भी एक्टिव हो गई हैं। अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर फैंस के दिलों को जीतने वाली मोनालिसा अब एक्टिंग पर भी खास ध्यान दे रही हैं।
मोनालिसा का माता सीता का अवतार
मोनालिसा की खूबसूरत झलक और कजरारे नैन सोशल मीडिया अकाउंट पर हमेशा आकर्षण का केंद्र बनते रहते हैं। हाल ही में मोनालिसा ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह माता सीता के किरदार में दिखाई दे रही हैं।

'रामायण' के मशहूर डायलॉग्स बोलती दिखीं मोनालिसा
-इस वीडियो में महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने भगवा साड़ी पहनकर माथे पर लाल तिलक सजाया है और इंटेंस अंदाज में टीवी शो 'रामायण' के मशहूर डायलॉग्स बोलती दिख रही हैं। खास बात ये है कि मोनालिसा ने बहुत ही सटीक एक्सप्रेशन के साथ डायलॉग बोले हैं, जिससे ये लग रहा है कि वह एक्टिंग की दुनिया में मजबूती से अपने कदम रख रही हैं।
-वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे रावण माता सीता को लेकर लंका ले जा रहा है। फैंस इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं और इसे लगभग साढ़े तीन लाख लाइक्स मिल चुके हैं। कई फैंस ने तालियों और प्यार भरे इमोजी भी कमेंट सेक्शन में शेयर किए हैं।
लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन
-मोनालिसा के अभिनय पर फैंस का रिएक्शन भी मिलाजुला रहा है। कई लोग उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ उन्हें औसतन बता रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- क्या शानदार एक्टिंग है, दुआ है कि आप एक सफल अभिनेत्री बनें।
-वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- वाह-वाह! मैं तो 10 में से 10 नंबर दूंगा। मोनालिसा के फैंस तो उनकी अपकमिंग फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
-वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों ने महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा की अचानक हुई तरक्की पर सवाल उठाए हैं। एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा है- मुझे तो आपकी आंखों में वो खास चमक नहीं दिखी, जिसके लिए लोग पागल हैं। एक अन्य शख्स ने लिखा है- इतनी तारीफें हो रही हैं, लेकिन मुझे उतनी सुंदरता नहीं दिखी।
-इन सबके बावजूद मोनालिसा के फैंस उन्हें सपोर्ट करते हुए लगातार प्रोत्साहित कर रहे हैं और उनकी सफलता की कामना कर रहे हैं। आने वाले समय में मोनालिसा का ये नया अवतार उनके करियर को नए मुकाम पर ले जाने की उम्मीद जताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications