क्या लाइव कॉन्सर्ट के दौरान मोनाली ठाकुर की बिगड़ी तबीयत? महिला सिंगर ने सामने रखी सारी सच्चाई
Monali Thakur: बॉलीवुड की फेमस महिला सिंगर मोनाली ठाकुर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही थी। कहा जा रहा था कि लाइव परफॉरमेंस के दौरान सांस लेने में तकलीफ होने के बाद मोनाली ठाकुर को अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन सिंगर ने खुद इस बात को फर्जी बताया है।
मोनाली ठाकुर की तबीयत बिगड़ी
आपको बता दें कि मोनाली ठाकुर के लाइव कॉन्सर्ट में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया था कि सिंगर को गाना गाने में बहुत तकलीफ हो रही थी और ऐसे में उन्होंने तुरंत अपना परफॉर्मेंस रोक दिया था। मोनाली ठाकुर की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत ही दिनहाटा उप-जिला अस्पताल ले जाया गया था।

मोनाली ठाकुर ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
-मोनाली ठाकुर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने स्वास्थ्य के बारे में लोगों को अपडेट दिया है। उन्होंने तबीयत खराब होने की अफवाहों को खारिज कर दिया है। उन्होंने बताया है- प्रिय मीडिया और मेरे स्वास्थ्य के लिए चिंतित सभी लोगों, मुझे उम्मीद है कि आप ठीक होंगे। मैं ये अनुरोध करने के लिए लिख रही हूं कि मेरे स्वास्थ्य के बारे में कोई भी गलत खबर शेयर न करें।
-मैं वास्तव में सभी के प्यार और चिंता की तारीफ करती हूं, लेकिन मैं ये स्पष्ट करना चाहती हूं कि मुझे सांस लेने में कोई समस्या नहीं हुई है और मुझे किसी अस्पताल में भी भर्ती नहीं कराया गया था। ये सब गलत जानकारी है। सिंगर ने ये भी खुलासा किया कि वायरल संक्रमण के कारण वह ठीक महसूस नहीं कर रही थी।
-मोनाली ठाकुर ने कहा है- मैं हाल ही में अस्वस्थ महसूस कर रही थी क्योंकि वायरल संक्रमण और फ्लू से उबरने के लिए मुझे पर्याप्त समय नहीं मिल पाया था। ऐसे में ये फिर से फैल गया और थोड़ी गंभीर साइनस और माइग्रेन की परेशानी होने लगी थी।
-सिंगर ने कहा- मेरे शरीर में काफी दर्द था। मैं अब मुंबई वापस आ गई हूं, इलाज करा रही हूं, आराम कर रही हूं और ठीक हो रही हूं। मैं कुछ ही समय में बिल्कुल ठीक हो जाऊंगी।
-मोनाली ठाकुर ने सभी लोगों से अनुरोध किया है कि इस मुद्दे को बड़ा न बनाएं। उन्होंने लिखा है- खासकर तब जब ध्यान देने के लिए बहुत ज्यादा जरूरी चीजें हों। आपके प्यार और समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। अपना ख्याल रखें और ढेर सारा प्यार।
वाराणसी कॉन्सर्ट को लेकर हुई थी मोनाली ठाकुर की चर्चा
-वहीं मोनाली ठाकुर ने अभी तक सोशल मीडिया पर अपना कोई हल्थ अपडेट शेयर नहीं किया है। आपको बता दें कि कुछ हफ्ते पहले, मोनाली ठाकुर तब सुर्खियों में आई थीं जब उन्होंने वाराणसी में अपने कॉन्सर्ट को अचानक रोक दिया था, जिसमें स्टेज की अनुचित व्यवस्था सहित खराब प्रबंधन का हवाला दिया गया था।
-मोनाली ठाकुर को उस समय लगा था कि स्टेज की अनुचित व्यवस्था के चलते उन्हें टखने में चोट लग सकती है। उन्होंने कॉन्सर्ट में मौजूद लोगों से माफी मांगी थी।
-वहीं वाराणसी कॉन्सर्ट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें मोनली कहती हुई नज़र आ रही थीं- मैं निराश हूं कि मेरी टीम और मैं यहां परफॉर्म करने के लिए इतने उत्साहित थे, लेकिन हम बुनियादी ढांचे और उसकी स्थिति के बारे में बात नहीं करते।
-मोनाली ठाकुर ने आगे कहा था- ये सब प्रबंधन की जिम्मेदारी है। मैंने उन लोगों से बार बार कहा था कि मैं यहां अपने टखने को चोटिल कर सकती हूं। मेरे डांसर मुझे शांत रहने के लिए कह रहे थे, लेकिन सब कुछ गड़बड़ था।
मोनाली ठाकुर ने दिया था ऐसा जवाब
-मोनाली ठकुर ने आगे कहा था- हम बहुत कोशिश कर रहे थे क्योंकि मैं आप सभी के प्रति जवाबदेह हूं और आप मेरे लिए आते हैं। आप मुझे इस सब के लिए जवाबदेह ठहराएंगे।
-मुझे उम्मीद है कि मैं इतनी बड़ी हो जाऊंगी कि मैं सारी जिम्मेदारी खुद ले सकूं और मुझे कभी भी किसी टॉम, डिक और हैरी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा जो इतने बेकार, अनैतिक और गैर-जिम्मेदार हैं।
-मोनाली ठाकुर ने आगे कहा था- मैं ईमानदारी से माफी मांगती हूं कि हमें ये शो बंद करना पड़ा, लेकिन मैं जरूर वापस आऊंगी और मुझे उम्मीद है कि मैं आपको इससे कहीं बेहतर इवेंट दे पाऊंगी। इसलिए मुझे माफ कर दीजिए।












Click it and Unblock the Notifications