'अहम जी' और 'गोपी बहू' की सेट पर होती थी लड़ाई, एक्ट्रेस को दी थी गालियां, बताया क्यों नहीं करते थे बात!
Mohammad Nazim And Devoleena Bhattacharjee: टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथियां' पॉपुलर शो में से एक था। जहां एक तरफ इस शो के तमाम डायलॉग आज भी फेमस हैं वहीं इसकी स्टारकास्ट भी घर-घर मशहूर हो गई थी।
इस सीरियल में मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने गोपी बहू का रोल निभाया था। वहीं मोहम्मद नाजिम ने अहम की भूमिका निभाई थी। इस शो के जरिए दोनों ने एकसाथ लंबे समय तक काम किया था। वहीं ऑनस्क्रीन इस जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया था। हालांकि एक बार ऐसा हो गया था जब सेट पर देवोलीना और मोहम्मद की लड़ाई हो गई थी।

टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, मोहम्मद नाजिम ने अब एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि साथ निभाना साथियां के सेट पर उनके देवोलीना भट्टाचार्जी से अक्सर झगड़े हुआ करते थे। यहां तक कि एक बार सेट पर मोहम्मद को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने देवोलीना को अपशब्द भी कह दिए थे। इसके बाद फिर दोनों ने 7-8 महीने तक एक दूसरे से बातचीत नहीं की थी।
मोहम्मद नाजिम ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि, 'रिहर्सल करते-करते कुछ बात हो गई, ऐसे ही सुना दिया, गाली-वाली दे दी। फिर हमने बात नहीं की 7-8 महीने, लेकिन आप बात नहीं कर रहे हो पर सीन ऐसा कर रहे हैं कि मैं अच्छा कर रहा हूं, मैं अच्छा करूंगी तो दिखाने के चक्कर में वो सीन अच्छा हो जाता था। एक दूसरे से कॉम्पीटिशन के चक्कर में हम दोनों ने काम किया।'
मोहम्मद नाजिमा ने आगे बताया कि कैसे दोनों का झगड़ा खत्म हुआ। एक्टर ने कहा, 'जब सीन्स शूट होते थे तब हम एक दूरे से बात नहीं करते थे। हमने बैठकर सीन्स को बेहतर तरीके से विजुलाइज किया। हमारी लड़ाई सिर्फ घमंड था जब हम दोनों एक सीन शूट करते वक्त अचानक हंसने लगे थे फिर याद ही नहीं रहा कि हम कभी लड़े भी थे।' बता दें कि, साश निभाना साथियां साल 2010 में शुरू हुआ था और ये सुपरहिट रहा।












Click it and Unblock the Notifications