इस मॉडल के लिए उसकी खूबसूरती बनी मुसीबत, कहा- मैं इतनी HOT हूं कि लोग कहते हैं...
नई दिल्ली। क्या किसी के लिए खूबसूरती समस्या बन सकती है। इसका जवाब शायद हम सभी ना में ही दें। लेकिन एक लड़की अपनी खूबसूरती को लेकर बेहद परेशान है। उसकी खूबसूरती को कोई असली मानता ही नहीं है। दरअसल, ये लड़की कोई आम लड़की नहीं है बल्कि इंस्टाग्राम मॉडल और पूर्व मिस स्लोवाकिया 2016 रह चुकीं वेरोनिका राजेक अपनी खूबसूरती को लेकर परेशान हैं।

कई बार इंस्टाग्राम अकाउंट्स को किया डिलीट
इसके चलते उन्हें अपना इंस्टाग्राम अकाउंट बार-बार डिलीट करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मैं बहुत हॉट हूं और इसके चलते लोग सोचते हैं कि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो फोटो डाली है वो नकली है। वेरोनिका राजेक ने कहा कि उन्होंने दुनिया के कई देशों की यात्रा की है। वे यात्रा के दौरान ली गई अपनी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर अपलोड करती हैं।
मॉडल की खूबसूरती को लेकर लोग करते हैं शक
वे कहती हैं कि जो भी पहली बार उनसे मिलता है वह आश्चर्यचकित रह जाता है। वेरोनिका को भद्दे-भद्दे कमेंट्स सुनने पड़ते हैं। मॉडल वेरोनिका राजेक ने दावा किया उन्हें कई बार अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट करना पड़ता है क्योंकि लोग मानते हैं कि वह एक रियल नहीं हैं। उनकी तस्वीरों पर इंस्टाग्राम यूजर्स लिखते हैं कि ये फर्जी अकाउंट हैं।
25 वर्षीय की हैं वेरोनिका
इसलिए मजबूरी पर कई बार अकाउंट डिलीट करना पड़ा। वेरोनिका की उम्र केवल 25 साल है। उनका कहना है कि सुंदर होना भी एक बड़ी समस्या है। वे बहुत हॉट दिखती हैं। शायद यही वजह है कि लोग उनकी तस्वीरों को देखकर भरोसा नहीं कर पाते हैं। वेरोनिका कहती हैं कि अन्य महिलाएं भी मेरे जैसी ही हैं। वह भी मेरे जैसे ही काम करती हैं। लेकिन वे जितनी आसानी से अपना काम कर रही हैं, उतनी आसानी से मैं नहीं कर सकती हूं।
खुद को ऐलियन मानने लगी हैं वेरोनिका
वो भी सिर्फ अपनी लुकिंग की वजह से मेरे साथ ऐसा हो रहा है। मेरी खूबसूरती मेरे लिए मुसीबत बन गई है। वेरोनिका खुद को एलियन मानने लगीं हैं। वे कहती हैं कि जब लोग मानते ही नहीं हैं कि मैं हूं, तो मैं क्या करूं। इसलिए मैं खुद को एलियन मानने लगी हूं। उन्हें लगता है कि मैं एआई रोबोट या कैटफिश हूं।
एक मिलियन से ज्यादा हैं फॉलोअर्स
वेरोनिका के इंस्टाग्राम पर 1.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम पर मैसेज करके लोग वेरोनिका के होने के सबूत मांगते हैं। लोगों को लगता है कि मैं नाटक कर रही हूं। कई बार तो प्रूफ देने के लिए मैं डॉक्टर के पास गई। उनसे अपने ब्रेस्ट को लेकर कई सर्टिफिकेट बनवाए। उसके बाद भी लोगों को लगता है कि मैंने ब्रेस्ट ट्रांसप्लांट कराया है।












Click it and Unblock the Notifications