अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया की स्विमसूट में तस्वीरें वायरल, लोग बोले- आग लगा दी

मुंबई, 9 अगस्त: इटली की सुपरमॉडल और अब बॉलीवुड में आ चुकीं जॉर्जिया एंड्रियानी भारत में सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय है। उनकी तस्वीरें अक्सर ही सुर्खियां बटोरती हैं तो वहीं वह उनके डांस वीडियो भी वायरल होते रहते हैं। जॉर्जिया मशहूर फिल्म निर्माता और एक्टर अरबाज खान को डेट कर रही हैं। अरबाज से रिश्ते को लेकर भी वो चर्चा में रहती हैं। हालांकि आजकल वो अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

Recommended Video

    अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया की स्विमसूट में तस्वीरें वायरल, लोग बोले- आग लगा दी
    जॉर्जिया ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है फोटो

    जॉर्जिया ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है फोटो

    जॉर्जिया ने अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो में जॉर्जिया एंड्रियानी स्विमिंग पूल के किनारे चिल हल्केफुल्के मूड मेंज दिख रही हैं। इसमें उन्होंने गोल्डन कलर का स्विमसूट पहना हुआ है। जॉर्जिया एंड्रियानी का ये ग्लैमरस लुक लोगों को खूब भा रहा है और उनकी जमकर तारीफ हो रही है।

    लोग कर रहे कमेंट

    लोग कर रहे कमेंट

    फैंस उनकी तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं और खूब कमेंट कर रहे हैं। जॉर्जिया की तस्वीर पर किसी ने उन्हें गोल्डन गर्ल कहा है तो किसी ने लिखा है कि आग लगा दी है। बता दें कि जॉर्जिया एक मॉडल के तौर पर पहचान रखती हैं। उन्होंने साउथ की सीरीज 'कैरोलिन और कामाक्षी' से डेब्यू किया था। इसके बाद मीका सिंह के साथ 'रूप तेरा मस्ताना सॉन्ग' में नजर आई थीं। जॉर्जिया एंड्रियानी 'वेलकम टू बजरंजपुर' में दिखेंगी। जॉर्जिया एंड्रियानी जल्दी ही फिल्म 'श्रीदेवी बंगलो' में नजर आने वाली हैं। फिल्म में जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ अरबाज खान और प्रिया प्रकाश वॉरियर भी नजर आने वाले हैं।

    अरबाज के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में

    अरबाज के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में

    अरबाज खान और जॉर्जिया को अक्सर ही साथ देखा जाता है। इसी महीने अरबाज ने अपना जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर जॉर्जिया ऐंड्रियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें वह अरबाज खान के साथ नजर आ रही थीं। अरबाज ने हाल ही में कहा था कि उनको ये पसंद नहीं कि जॉर्जिया को उनकी वजह से जाना जाए। अरबाज का कहना है कि एंड्रियानी की खुद की शख्सियत है लेकिन लोग हमेशा लिखते हैं अरबाज खान की गर्लफ्रेंड। उसकी खुद की पहचान है। आप उन्हें हर वक्त अरबाज खान की गर्लफ्रेंड नहीं बुला सकते। आपको ये नहीं करना चाहिए। वो अभी मेरी जिंदगी में हैं लेकिन ये उनकी पहचान नहीं हो सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+