Mithun Chakraborty Net Worth: आलीशान बंगले और लग्जरी होटल्स के मालिक हैं मिथुन, जानिए नेटवर्थ और कार कलेक्शन
Mithun Chakraborty Net Worth & Car Collection: एक्टर और पॉलिटिशियन मिथुन चक्रवर्ती अपनी प्रॉपर्टी में अवैध निर्माण के आरोप के चलते खबरों में आ गए हैं। मिथुन को BMC ने मुंबई के मलाड स्थित प्लॉट पर अवैध निर्माण के लिए लीगल नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में BMC ने प्रॉपर्टी के मालिकों से जवाब भी मांगा है। खबरें हैं कि मिथुन ने भी इस नोटिस का जवाब दे दिया है।
मिथुन को डिस्को डांसर नाम से जाना जाता है। मिथुन भले ही इन दिनों कम फिल्में करते हों, इसके बाद भी वो करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। इसके अलावा वो कई लग्जरी प्रॉपर्टी के भी मालिक हैं। आज हम इस रिपोर्ट में आपको उनकी नेटवर्थ के बारे में बताते हैं।

मिथुन ने 1976 में फिल्म मृग्या से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और इस फिल्म के लिए उन्हें अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी और अंधाधुंध कमाई की। रिपोर्ट्स की माने तो वो 400 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं। इसके अलावा मिथुन आलीशान बंगलों, खेती की जमीन और होटल्स के भी मालिक हैं। कोलकाता के अलावा मुंबई में भी उनके 2 बंगले हैं। मुंबई में उनका पहला घर बांद्रा में था। बाद में जब उन्हें फिल्मों में सक्सेस मिली तो मुंबई के ही मड आईलैंड में करीब 1.5 एकड़ जमीन पर आलीशान बंगला बनाया। रिपोर्ट्स में इसकी कीमत 45 करोड़ रुपये बताई जाती है। इसके अलावा उनका ऊटी में फार्महाउस भी है।
#एक्टर के साथ सफल बिजनेसमैन भी हैं मिथुन
मिथुन होटल कारोबारी भी हैं। वो मोनार्क ग्रुप ऑफ होटल्स के CEO हैं। जिसमें लग्जरी होटल्स शामिल हैं। मोनार्क होटल ऊटी में है और इसमें करीब 59 रूम और चार लग्जरी सुइट्स हैं। साथ तमिलनाडु और कर्नाटक में भी उनके लग्जरी होटल्स हैं।
#मिथुन का कार कलेक्शन
मिथुन के पास फोर्ड एंडेवर, वॉक्सेवगन और टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी गाड़ियां हैं। लेकिन उनके पास सबसे खास मर्सडीज की विंटेज कार है। ये 1975 मॉडल है जिसकी मौजूदा कीमत 3 करोड़ रुपये बताई जाती है। यह एक रियर व्हील ड्राइव कार है।
#मिथुन दादा को है कुत्तों से प्यार
मिथुन चक्रवर्ती की गिनती उन स्टार्स में होती है जिन्हें कुत्तों से बहुत प्यार है। एक्टर ने एक या दो नहीं बल्कि 116 कुत्ते पाले हैं। मुंबई से लेकर ऊटी तक एक्टर के फार्महाउस में कई सारे कुत्ते रहते हैं। इसके साथ उन्हें काफी अच्छी सुविधा भी दी गई है। इन कुत्तों के लिए एक्टर ने हर कमरे में एसी लगाए हुए हैं ताकि वह आराम से रह सकें। इससे पता चलता है कि मिथुन दादा को कुत्तों से काफी प्यार है।












Click it and Unblock the Notifications