श्रीदेवी के प्यार में पागल थे शादीशुदा मिथुन चक्रवर्ती, अफेयर की बात सुन पत्नी योगिता बाली ने किया था ऐसा काम
Mithun Chakraborty-Sridevi Affair: बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि वह तबीयत खराब होने के चलते कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर को इस्केमिक सेरेब्रोवास्कुलर दुर्घटना (स्ट्रोक) का शिकार हुए हैं। इसके चलते उन्हें गत 10 फरवरी 202 4 को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल उनकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है।
मिथुन चक्रवर्ती के डांस के दीवाने थे लोग
आपको बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती एक समय पर अपनी दमदार एक्टिंग के चलते दर्शकों के दिल पर राज करते थे। 80-90 के दशक में मिथुन चक्रवर्ती काफी पॉपुलर एक्टर हो गए थे। मिथुन चक्रवर्ती ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। लोग उनकी एक्टिंग के साथ साथ उनके डांस के भी दीवाने थे।

श्रीदेवी को दिल दे बैठे थे मिथुन चक्रवर्ती
मिथुन चक्रवर्ती लड़कियों के बीच काफी मशहूर थे। लेकिन वह खुद बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी के दीवाने थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मिथुन चक्रवर्ती पहली ही नजर में श्रीदेवी को अपना दिल दे बैठे थे। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया था और इसी दौरान दोनों करीब आने लगे थे। कहते हैं कि श्रीदेवी भी मिथुन चक्रवर्ती को चाहने लगी थीं।
मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी की डेटिंग
आपको बता दें कि श्रीदेवी से रिलेशनशिप के दौरान मिथुन चक्रवर्ती पहले से ही शादीशुदा थे। उनकी शादी एक्ट्रेस योगिता बाली के साथ हो चुकी थी लेकिन दूसरी तरफ मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी डेटिंग भी करने लगे थे। कुछ साल की डेटिंग के बाद मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया था।
श्रीदेवी से भी मिथुन चक्रवर्ती ने कर ली थी शादी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मिथुन चक्रवर्ती अपनी को-एक्ट्रेस श्रीदेवी पर इस कदर फिदा हो गए थे कि उन्होंने शादी और दो बच्चों के पिता होने के बावजूद भी श्रीदेवी से चोरी-छुपे शादी कर ली थी। हालांकि इस शादी की बात किसी को पता नहीं चल पाई थी। दोनों ने इस बात का जिक्र किसी के सामने नहीं किया था।

योगिता बाली ने की थी सुसाइड की कोशिश
कहते हैं कि दोनों की शादी केवल तीन साल ही टिक पाई थी क्योंकि मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी योगिता बाली को जब इस शादी के बारे में पता चला था तो उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की थी। जानकारी के अनुसार जब मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी योगिता बाली को ये पता चला था कि उनके पति ने पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी कर ली है तो वह घर से निकल गई थीं और उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की थी।
पहली शादी बचाने के लिए तोड़नी पड़ी थी दूसरी शादी
मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी की गुपचुप शादी का ये मामला इतना बिगड़ गया था कि एक्टर को अपनी पहली शादी बचाने के लिए श्रीदेवी से दूसरी शादी तोड़नी पड़ी थी। मिथुन चक्रवर्ती अपनी पत्नी योगिता बाली की जान बचाने के लिए अपने परिवार के पास वापस लौट आए थे। इसके बाद कई सालों तक मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी ने आपस में बात नहीं की थी। बाद में श्रीदेवी ने साल 1996 में फिल्ममेकर बोनी कपूर से शादी कर ली थी।












Click it and Unblock the Notifications