World Cup की ट्रॉफी पर पैर रखकर बैठे थे मिशेल मार्श, उर्वशी रौतेला ने लगाई क्लास, कहा- भाई इसकी इज्जत करो....

World Cup 2023 Urvashi Rautela: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने इस बार भारत को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 खत्म होने के बाद भी उससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम के क्रिकेटर मिशेल मार्श की एक हरकत ने इस जीत पर पानी फेर दिया है। दरअसल मैच जीतने के बाद उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी जिसमें वह ट्रॉफी पर पैर रखे हुए नजर आ रहे थे। इस तस्वीर के लिए उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। वहीं अब बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने भी मिशेल मार्श की जमकर क्लास लगाई है।

मिशेल मार्श की उर्वशी ने लगाई क्लास
उर्वशी रौतेला ने ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर मिशेल मार्श को वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर पैर रखकर फोटो पोस्ट करने पर जमकर खरी खोटी सुनाई है। आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह वर्ल्डकप की ट्रॉफी को चूमते हुए नजर आ रही हैं। इसी फोटो के साथ उर्वशी रौतेला ने कोलाज में मिशेल मार्श की वो तस्वीर भी लगाई है जिसमें वह ट्रॉफी पर पैर रखे हुए नजर आ रहे हैं।

Urvashi Rautela

उर्वशी ने लिखा- ट्रॉफी का सम्मान करो भाई
इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए उर्वशी रौतेला ने कैप्शन में लिखा है- भाई...वर्ल्ड कप ट्रॉफी के प्रति कुछ सम्मान दिखाओ...सिर्फ कूल दिखने के लिए अपने पैर इसके ऊपर रख दिए। उर्वशी की इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और एक्ट्रेस को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। वहीं मिशेल मार्श को सोशल मीडिया पर लताड़ लगाने के लिए उर्वशी की जमकर तारीफ भी की जा रही है।

उर्वशी रौतेला के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
आपको बता दें कि उर्वशी रौतेला ने अपना बॉलीवुड करियर एक्टर सनी देओल के साथ शुरू किया था। वह पहली बार सनी देओल के साथ फिल्म सिंह साब दी ग्रेट में नजर आई थीं। इसके बाद उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में काम किया। आखिरी बार उन्हें मेगास्टार चिरंजीवी की तमिल मूवी 'वाल्टर वीरैया' में आइटम नंबर पर डांस करते हुए देखा गया था। अब उर्वशी जल्द ही 'दिल है ग्रे' और 'ब्लैक रोज' जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+