Mr and Mrs Mahi Trailer: पति का सपना लेकर क्रिकेट के मैदान में उतरीं जाह्नवी, राजकुमार की फिल्म का ट्रेलर आउट

Mr and Mrs Trailer out: राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का ट्रेलर आउट हो चुका है। क्रिकेट पर आधारित इस फिल्म में रोमांच और रोमांस दोनों ही साफ झलक रहा है। फिल्म में राजकुमार राव और जाह्नवी लीड रोल में हैं।

फिल्म में राजकुमार राव और जाह्नवी कपूर लीड रोल में हैं मगर इसकी कहानी बिल्कुल ही अलग है। ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसमें देखा जा सकता है कि राजकुमार राव अपनी पत्नी के जरिये अपने सपने पूरे करता है।

mister and Mrs Mahi trailer

राजकुमार राव अपनी जिम्मेदारियों और घर के बोझ के चलते अपने सपने को पूरा नहीं कर पाता और ऐसे में पिता के कहने पर वो समझौता कर लेते हैं। इसके बाद उनकी जिंदगी में मिसेज माही यानी जाह्नवी की एंट्री होती है, जो पेशेवर डॉक्टर हैं। जाह्नवी जबरदस्त क्रिकेट खेलती है और दोनों की जोड़ी एकदम परफेक्ट है।

मगर फिर सपनों की जिम्मेदारी का बोझ बढ़ना शुरू हो जाता है। गली मोहल्ले में अपनी पत्नी की बैटिंग का अंदाज देख मिस्टर माही फैसला लेते हैं कि वे अपने पत्नी को कोच करेंगे। मगर इस बीच काफी मुश्किलें आती हैं और जाह्नवी को भी कई सारी गलतफहमियां हो जाती हैं और वो सोचती हैं कि पति अपने सपनों को पूरा करने के लिए उन्हें सीढ़ी की तरह इस्तेमाल करना चाहता है।

जाह्नवी और राजकुमार की जोड़ी को हर कोई पसंद कर रहा है मगर अब देखना ये होगा कि फिल्म क्या कमाल पाएगी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+