MI 8 BO Collection: टॉम क्रूज का पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर कहर, अक्षय और सनी देओल की फिल्मों को छोड़ा पीछे

Mission Impossible The Final Reckoning Box Office Collection Day 1: टॉम क्रूज की मिशन इम्पॉसिबल अमेरिका से 6 दिन पहले भारत में रिलीज हुई है। ये फिल्म अमेरिका में 23 मई को रिलीज होगी। 'मिशन इंपॉसिबल द फाइनल रेकनिंग' का इंतजार भारत में बड़ी भी बेसब्री से हो रहा था। दुनियाभर के दर्शकों के साथ फिल्म का इंतजार सिनेमाघरों के मालिक भी कर रहे थे।

उसकी वजह ये है कि कोविड के बाद से दर्शकों ने सिनेमाघर जाना कम कर दिया है। टॉम की इस फिल्म फ्रैंचाइज का सातवां पार्ट 2023 जुलाई में रिलीज हुआ था। जिसने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा कर खूब कमाई की। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसने 120 करोड़ रुपये कमाए थे। जिससे कई सिनेमाघर फिर से उठ खड़े हुए थे।

MI 8 BO Collection

कहते हैं उम्मीद पर दुनिया कायम है। 'मिशन इंपॉसिबल द फाइनल रेकनिंग' से कमाई की जैसी उम्मीद की जा रही थी। हुआ भी वैसा, पहले दिन फिल्म ने 17.50 करोड़ रुपये (sacnilk.com के मुताबिक) की कमाई कमाई है। वहीं, इस साल रिलीज हुई भारतीय फिल्मों के कलेक्शन देखें तो पहले नंबर पर विक्की कौशल की छावा (33.10 करोड़ रुपये), दूसरे नंबर पर सलमान खान की सिकंदर (27.50 करोड़ रुपये) और तीसरे नंबर पर अजय देवगन की रेड 2 (19.71 करोड़ रुपये) की कमाई थी।

इस बार ईथन हंट का मुकाबला AI से होने जा रहा है। पिछले पार्ट में कहानी जहां खत्म हुई थी, वहीं से शुरू होती है। AI दुनियाभर के डिजिटल सिस्टम को खत्म कर रहा है। इससे दुनिया को बचाने के लिए ईथन लड़ता है। यही मोटा माटी इस पार्ट की कहानी है। लेकिन इन सबके बीच टॉम हैरतअंगेज स्टंट भी करते नजर आएंगे। जो दर्शकों को एक खास एक्सपीरिएंस देता है। यही वजह भी है कि टॉम की फिल्मों को भारतीय दर्शक भी पसंद करते हैं। इस बार फिल्म में टॉम क्रूज (Tom Cruise) के अलावा हैली एटवेल, विंग रहाम्स, साइमन पेग और एंजेला बैसेट जैसे एक्टर्स हैं। इसे क्रिस्टोफर मैकक्वैरी ने डायरेक्ट किया है। उन्होंने इस फ्रैंचाइज के चार पार्ट डायरेक्ट किए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+