Mission Impossible 7 Trailer: खतरनाक स्टंट से भरपूर है 'मिशन इम्पॉसिबल 7' का ट्रेलर, दिखा टॉम क्रूज का क्रेज
Mission Impossible 7 Trailer Out: 'पैरामाउंट पिक्चर्स' इस बार 'मिशन इम्पॉसिबल 7' के बड़े धमाके के साथ लोगों के लिए हाजिर है। फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत टॉम क्रूज के साथ होती है जो अपनी बाइक को उड़ाते हुए आते हैं।

Mission Impossible 7 Trailer Out: हॉलीवुड के दमदार एक्टर टॉम क्रूज की धमाकेदार फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल 7' का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। टॉम क्रूज के फैंस उनकी इस फिल्म के रिलीज होने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार दर्शकों को इस फिल्म में दमदार एक्शन, स्टंट और एडवेंचर देखने को मिलेगा। आईएमएफ एजेंट एथन हंट यानी हॉलीवुड के फेमस एक्टर टॉम क्रूज अपकमिंग फिल्म 'मिशन: इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग पार्ट वन' में एक नए मिशन को सॉल्व करते नजर आएंगे।
'मिशन इम्पॉसिबल 7' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज
फिल्म के ट्रेलर में टॉम क्रूज ताबड़तोड़ स्टेंट करते नजर आते हैं जिसे देख हर कोई हैरान हो सकता है। 'पैरामाउंट पिक्चर्स' इस बार 'मिशन इम्पॉसिबल 7' के बड़े धमाके के साथ लोगों के लिए हाजिर है। फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत एथन हंट के साथ होती है जो अपनी बाइक को उड़ाते हुए आते हैं और एक पहाड़ी की छोर पर रुक जाते हैं। इस सीन को देखते ही लोगों की सांसे थम सकती हैं।
टॉम क्रूज का जबरदस्त एक्शन
इसके बाद एजेंट यूजीन वॉर्निंग देते हुए कहते हैं- एथन तुमको ये मिशन बहुत ही मंहगा पड़ने वाला है। फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल 7' में एथन की टीम खतरनाक हथियारों को ट्रैक करने वाली है, जिसमें उनकी जान को खतरा है। दुश्मन देश को बर्बाद करने के लिए एक खतरनाक जाल बिछाते हैं। वह पूरी मानवता को ही नष्ट करने के लिए उतारू हैं। अब एथन कैसे देश को बचाएगा और दुश्मनों को हराएगा इसके लिए आपको फिल्म के रिलीज होने का इंतजार करना होगा। देखें ट्रेलर-
12 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म
पैरामाउंट पिक्चर्स की इस फिल्म के डायरेक्टर क्रिस्टोफर मैक्वायर हैं। वह 'मिशन इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग पार्ट 2' का भी डायरेक्शेन करने वाले हैं। इस फिल्म में टॉम क्रूज के अलावा विंग रैम्स, साइमन पेग, रेबेका फर्ग्यूसन और वैनेसा किर्बी भी नजर आएंगी। 'मिशन: इम्पॉसिबल डेड रेकनिंग पार्ट वन' आगामी 12 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
1996 से इस सीरीज के फिल्मों की शुरुआत हुई थी
आपको बता दें कि 'मिशन इम्पॉसिबल' अमेरिकन स्पाई, थ्रिलर और एक्शन फिल्म की सीरीज है। इस सीरीज के लीज हीरो शुरुआत से ही हॉलीवुड के मेगास्टार टॉम क्रूज रहे हैं जो अब तक 'एथन हंट' एजेंट के रूप में कई मिशन पर जीत हासिल कर चुके हैं। इस सीरीज की पहली फिल्म साल 1996 में आई थी जिसका नाम 'मिशन इम्पॉसिबल' था।












Click it and Unblock the Notifications