'मिस यूनिवर्स 2021' का खिताब जीतने वाली हरनाज कौर संधू इस फिल्म से करेंगी अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत

मिस यूनिवर्स 2021 बनीं हरनाज कौर सिंधू के नाम का डंका आज पूरी दुनिया में बज रहा है। हरनाज कौर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने जा रही हैं।

मुंबई, 13 दिसंबर। मिस यूनिवर्स 2021 बनीं हरनाज कौर संधू के नाम का डंका आज पूरी दुनिया में बज रहा है। सुष्मिता सेन और लारा दत्ता के बाद इस खिताब को पाने वाली वह भारत की तीसरी महिला हैं। बता दें कि भारत की झोली में 21 साल बाद मिस यूनिवर्स का खिताब आया है। इससे पहले साल 2000 में लारा दत्ता ने भारत को यह खिताब दिलाया था। 21 वर्षीय हरनाज को उनके शुभचिंतकों और तमाम बॉलीवुड सेलेब्स से बधाइयां मिल रही हैं। हरनाज के मिस यूनिवर्स बनते ही कई लोग ये सवाल कर रहे हैं कि वह एक्टिंग में कब डेब्यू करने जा रही हैं। अगर आपका भी यही सवाल है तो हम आपको इस प्रश्न का जवाब देते हैं।

Recommended Video

    Harnaaz Kaur Sandhu Miss Universe 2021: कौन हैं मिस यूनिवर्स हरनाज संधू ? | वनइंडिया हिंदी
    पंजाबी इंडस्ट्री से करेंगी अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत

    पंजाबी इंडस्ट्री से करेंगी अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत

    दरअसल हरनाज एक पंजाबी फिल्म से एक्टिंग में डेब्यू करने जा रही हैं। खबरों की मानें तो हरनाज पंजाबी फिल्म 'Bai Ji Kuttange' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ दिग्गज अदाकारा उपासना सिंह के बेटे नानक नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण उपासना सिंह के प्रोडक्शन हाउस संतोष एंटरटेनमेंट स्टूडियो द्वारा किया जाएगा जिसमें एक्शन हीरो देव खरौद, गुरप्रीत घुग्गी, उपासना और हॉबी धालीवाल भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। यह फिल्म 27 मई 2022 को रिलीज होगी।

    ‘Yaaran Diyan Po Baara’ होगी हरनाज की अगली फिल्म

    ‘Yaaran Diyan Po Baara’ होगी हरनाज की अगली फिल्म

    इसके बाद हरनाज की झोली में एक और पंजाबी प्रोजेक्ट है। इस फिल्म के बाद वह 'Yaaran Diyan Po Baara' फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म में भी वह नानक के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्णाण संतोष एंटरटेनमेंट स्टूडियों के तले किया जाएगा। फिल्म में प्रसिद्ध कॉमेडियन जसविंदर भल्ला, हार्बी संघा और उपासना सिंह भी दिखाई देंगे। यह फिल्म जुलाई 2022 को रिलीज होगी।

    जब विजेता का नाम घोषित हो रहा था तब में गुरुद्वारा में थी- हरनाज की मां

    जब विजेता का नाम घोषित हो रहा था तब में गुरुद्वारा में थी- हरनाज की मां

    हरनाज कौर द्वारा मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने के बाद एक चैनल को दिए इंटरव्यू में हरनाज की मां रूबी संधू ने बताया कि मैं बता नहीं सकती कि मैं कितनी खुश हूं। उन्होंने कहा जब इस प्रतियोगिता के विजेता का नाम घोषित किया जा रहा था तो मैं गुरुद्वारे में प्रार्थना कर रही थी, मैंने यह कार्यक्रम नहीं देखा। मैंने भगवान से कहा कि हरनाज के जीतने के बाद ही मैं घर जाऊंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+