'मिसकैरेज के बाद आदिल ने मेरे साथ.....', प्रेग्नेंसी और ऑपरेशन पर राखी सावंत का बड़ा खुलासा, लोग हुए हैरान

Rakhi Sawant On Pregnancy: राखी सावंत अपने लेटेस्ट वीडियो में कैमरे पर फूट फूटकर रोती नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी प्रेग्नेंसी और मिसकैरेज का जिम्मेदार भी आदिल ही है।

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant On Pregnancy: सोशल मीडिया क्वीन और एक्ट्रेस राखी सावंत इन दिनों अपने शादीशुदा जिंदगी को लेकर परेशान चल रही हैं। कुछ दिनों पहले ही ब्रेन ट्यूमर के चलते राखी सावंत की मां की मौत हो गई थी। उसके 5 दिन बाद ही राखी ने पैपराजी से कहा था कि उनकी शादी खतरे में है और आदिल उनको धोखा दे रहा है। राखी सावंत के शिकायत के आधार पर पुलिस ने उनके पति आदिल खान दुर्रानी को गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल कोर्ट ने आदिल को आगामी 20 फरवरी तक पुलिस कस्टडी में रखने का निर्देश दिया है। वहीं राखी सावंत पति आदिल को सजा दिलाने की पुरजोर कोशिश कर रही हैं। राखी ने कहा है कि उनके पति न सिर्फ धोखेबाज हैं बल्कि उन्होंने मारपीट भी की है। अब एक नए वीडियो में राखी सावंत ने अपनी प्रेग्नेंसी और मिसकैरेज को लेकर एक नया खुलासा किया है जिसे सुनने के बाद लोग हैरान हो रहे हैं।

राखी ने बयां किया अपने मिसकैरेज का दर्द

राखी ने बयां किया अपने मिसकैरेज का दर्द

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही राखी सावंत ने पैपराजी को बताया था कि उनके पति आदिल का तनु चंदेल नाम की किसी लड़की के साथ अफेयर चल रहा है। सिर्फ इतना ही तनु उनके पति आदिल के बच्चे की मां भी बनने वाली हैं। राखी ने आरोप लगाया था कि आदिल ने उनसे धोखेबाजी कर उनके पैसे और गहने ले लिए थे। साथ ही जब राखी बिग बॉस मराठी में हिस्सा लेने के लिए गई हुई थीं तो आदिल उस समय तनु के साथ ही रहते थे। फिलहाल अपने लेटेस्ट वीडियो में राखी ने अपने मिसकैरेज का दर्द और उसके बाद जो कुछ हुआ उसके बारे में लोगों को बताया है।

'आदिल ही मेरी प्रेग्नेंसी और मिसकैरेज का जिम्मेदार'

राखी सावंत अपने लेटेस्ट वीडियो में कैमरे पर फूट फूटकर रोती नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी प्रेग्नेंसी और मिसकैरेज का जिम्मेदार भी आदिल ही है। राखी ने कैमरे पर अपना दर्द बयां करते हुए कहा- आदिल ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी है। ऑपरेशन बहुत बड़ा था। मेरा मिसकैरेज हो जाना बिग बॉस से बाहर आने के बाद... आप समझ सकते हैं। आदिल ने मुझे मना किया था कि मत बताना। डॉक्टर शिंदे ने इन्हें बोला था कि ऑपरेशन के तीन महीने तक आप कुछ कर नहीं सकते हैं।

'अगर बेबी हुआ तो प्रॉब्लम हो जाएगी'

'अगर बेबी हुआ तो प्रॉब्लम हो जाएगी'

इसके बाद राखी ने पैपराजी से कहा- लेकिन 10 दिन के अंदर ही वो रुक नहीं पाए। मुझे बोलना नहीं चाहिए। हमारे बीच वो सब हुआ। जबकि डॉक्टर ने कहा था कि अगर अभी बेबी हो गया न तो बहुत प्रॉब्लम हो जाएगी। आप सेव नहीं रहोगे। आपकी जान को खतरा रहेगा। तो मेरा हो गया था। आपने देखा हो तो बिग बॉस मराठी में मैंने बिग बॉस को बोला भी था कि मैं प्रेग्नेंट हूं। लेकिन बिग बॉस से बाहर आई तो मेरी मां की हालत खराब हो गई थी। उसके बाद आदिल ने शादी को मानने से इनकार कर दिया। फिर मेरा ब्लीडिंग स्टार्ट हो गया।

आदिल खान पर किया था केस

आदिल खान पर किया था केस

आपको बता दें कि राखी सावंत कैमरे पर उस ऑपरेशन की बात कर रही हैं, जो कि उन्होंने सितंबर, 2022 में करवाया था। उनके यूट्रस के ऊपर एक गांठ थी जिसकी सर्जरी हुई थी। उसी के बाद राखी प्रेग्नेंट भी हो गई थीं। शादी के खुलासे के बाद गत 5 फरवरी, 2023 को राखी सावंत ने आदिल पर केस भी किया था जिसके बाद उन्हें गत 7 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया गया था। फिर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया और अब आदिल को 20 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था।

'मेरे न्यूड वीडियो लोगों को बेचे थे'

वहीं ईटाइम्स से बात करते हुए राखी सावंत ने कहा था- आदिल मुझे छोड़कर अपनी नई गर्लफ्रेंड तनु चंदेल से शादी करना चाहते थे। आदिल ने मेरे न्यूड वीडियो बना लिए थे और उन्हें लोगों को बेच दिया था। मेरा केस साइबर क्राइम विभाग के साथ चल रहा है। वह अब तनु से शादी करना चाहता है। द थर्ड टाइम। प्लीज भगवान मुझे बचा लो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+