ऐश्वर्या राय के साथ काम कर चुके इस हीरो की हुई ऐसी हालत, पाई-पाई को मोहताज, कर रहा टॉयलेट की सफाई

Mirza Abbas Ali: साउथ फिल्मों के पॉपुलर एक्टर रह चुके मिर्जा अब्बास अली इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। वह अब फिल्मों में नजर नहीं आते हैं बल्कि अपनी जिंदगी काटने के लिए पाई-पाई के मोहताज हो गए हैं। इस एक्टर की जिंदगी ने कुछ ऐसा मोड़ लिया कि आप सोच भी नहीं सकते।

ऐश्वर्या राय के साथ काम कर चुके हैं मिर्जा अब्बास अली
एक समय पर मिर्जा अब्बास अली बड़े पर्दे पर पूर्व मिस वर्ल्ड और एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के साथ रोमांस फरमाते नजर आए थे। उन्होंने ऐश्वर्या राय के अलावा तब्बू और शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार के साथ भी काम किया है।

Mirza Abbas Ali

मिर्जा अब्बास अली की जिंदगी ने लिया ऐसा मोड़

हालांकि बाद में एक्टर मिर्जा अब्बास अली की जिंदगी ने ऐसा मोड़ लिया कि उन्हें जिंदगी चलाने के लिए कई तरह के काम करने पड़े थे। उन्होंने पेट्रोल पंप पर काम किया। पेट भरने के लिए टॉयलेट क्लिनर का भी काम किया।

90 के दशक के पॉपुलर हीरो थे मिर्जा अब्बास अली

-90 के दशक के आखिर और साल 2000 के शुरुआती सालों में मिर्जा अब्बास अली की गिनती साउथ के सबसे हैंडसम और पॉपुलर एक्टर्स में होती थी। साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म काधल देशम से उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ तब्बू और विनीत नजर आए थे। ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।

-इस फिल्म की सक्सेस ने मिर्जा अब्बास अली को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था। तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में उन्होंने जमकर काम किया है। उनकी कई फिल्में सुपरहिट साबित हुई हैं। उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग और हैंडसम लुक के चलते दर्शकों का दिल जीत लिया था।

सारा पैसा डूब गया था और कर्ज का बोझ भी चढ़ गया था

-हालांकि अचानक ही मिर्जा अब्बास अली के करियर का वक्त बदलने लगा। साल 2006 के बाद से एक्टर की फिल्में फ्लॉप होने लगी थीं। फिल्म मेकर्स ने उन्हें काम देना बंद कर दिया था। इसी दौरान उन्होंने बिजनेस में किस्मत आजमाने की कोशिश की और दुबई में कई सारी प्रॉपर्टीज में इन्वेस्ट कर लिया। लेकिन उनका ये फैसला उन्हें काफी महंगा साबित हुआ। उनका इन्वेस्टमेंट फेल हुआ, सारा पैसा डूब गया और कर्ज का बोझ भी चढ़ गया।

-इसके बाद पैसे चुकाने के लिए मिर्जा अब्बास अली ने प्रोड्यूसर्स से उधार लिया था और फिल्मों में मुफ्त में छोटे-छोटे रोल करने लगे थे। एक वक्त ऐसा आया जब उन्हें अपने सारे फ्लैट्स और जमीन तक बेचनी पड़ गई थी। इस आर्थिक संकट से उबरने के लिए वह भारत से न्यूजीलैंड शिफ्ट हो गए थे।

टैक्सी ड्राइवर की भी नौकरी करनी पड़ी

-ऑकलैंड में मिर्जा अब्बास अली ने टैक्सी ड्राइवर से लेकर मैकेनिक और पेट्रोल पंप अटेंडेंट तक का काम किया। था। 'द फेडरल' के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि शुरुआत में ये सब करना उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं था लेकिन परिवार को संभालने और नई जिंदगी शुरू करने के लिए उन्होंने हर काम को अच्छे से किया। वह काम को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करते थे।

-मिर्जा अब्बास अली ने खुद बताया था कि उन्होंने घरों में इंसुलेशन का काम करने से लेकर कॉल सेंटर में क्वालिटी एनालिस्ट की जॉब तक की थी। उनका ट्रांसफॉर्मेशन जितना चौंकाने वाला है, उतना ही प्रेरणादायक भी है।

'बिग बॉस तमिल' 7 में आए थे नजर

कुछ समय पहले वह 'बिग बॉस तमिल' के 7वें सीजन में नजर आए थे। इस शो में उन्होंने बताया था कि वह फिर से एक्टिंग की दुनिया में वापसी करना चाहते हैं। हालांकि फिलहाल उनके पास कोई नया प्रोजेक्ट नहीं है। वह एक नई जिंदगी दोबारा शुरू करना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+