लेबर पेन में टूट गई थीं मीरा राजपूत, फिर भी ऐसी हरकत करने से बाज नहीं आए शाहिद कपूर

मीरा राजपूर ने शाहिद कपूर के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें मीरा लेबर पेन से गुजर रही थीं तो वहीं शाहिद कपूर उस खास मोमेंट को कैमरे में कैप्चर कर रहे थे।

मुंबई, 26 अगस्त: शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे क्यूट जोड़ी में शुमार हैं। इस जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। मीरा राजपूर एक्टिंग से कोसो दूर हैं लेकिन उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। आए दिन मीरा राजपूत पति शाहिद कपूर के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस बीच मीरा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक और तस्वीर शेयर की जिसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे।

मीरा राजपूर को हो रहा था लेबर पेन

मीरा राजपूर को हो रहा था लेबर पेन

मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर अक्सर थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करती रहती हैं इस बीच उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी के दौरान एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की। मीरा और शाहिद कपूर की ये तस्वीर हर किसी का ध्यान खींच रही है। हालांकि इस तस्वीर में अभिनेता जो हरकत करते हुए नजर आ रहे हैं उसे देख हर कोई हैरान रह जाएगा।

शाहिद कपूर ने की ऐसी हरकत

शाहिद कपूर ने की ऐसी हरकत

मीरा राजपूत ने ये तस्वीर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर की। तस्वीर में देखा जा सकता है कि जहां एक तरफ मीरा अपने बेबी बंप पर हाथ रखे हुए नजर आ रही हैं तो वहीं शाहिद कपूर इस पल को कैमरे में कैद करते हुए सेल्फी ले रहे हैं। आपको बता दें कि, ये तस्वीर तब की है जब उनकी बेटी मीशा मीरा के पेट में थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर

मीरा राजपूत ने ये तस्वीर मीशा के बर्थडे के खास मौके पर शेयर की है। मीरा राजपूत ने इस खास तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा, '6 साल पहले वो रात, इस पल... क्या तुम पहले ही बाहर आ सकती हैं और फिर सबसे अच्छी सबसे खूबसूरत घटना घटी।' मीरा की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पंसद किया जा रहा है। इस पर फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी मीशा को बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, शाहिद के भाई और अभिनेता ईशान खट्टर ने रेड हार्ट इमोजी डाला। वहीं एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने लिखा, "ओह हैप्पी बर्थडे।" फैंस ने भी मीशा को छठे बर्थडे पर विश किया। एक यूजर ने यह भी लिखा, "यह तस्वीर और उनका रिएक्शन भी पसंद आया।" एक अन्य कमेंट में लिखा था, "क्यूट कपल।"

यूरोप टूर पर गए थे शाहिद और मीरा

यूरोप टूर पर गए थे शाहिद और मीरा

हाल ही में शाहिद कपूर और मीरा राजपूर यूरोप वैकेशन पर गए थे। मीरा और शाहिद ने स्विट्ज़रलैंड, यूके और इटली में छुट्टियां मनाते हुए इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की थी। इंस्टाग्राम पर मीशा के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए मीरा ने एक पूल में एक साथ समय बिताया। बता दें कि दोनों अक्सर विदेशा यात्रा पर जाते रहते हैं।

शाहिद कपूर का वर्कफ्रंट

शाहिद कपूर का वर्कफ्रंट

वहीं शाहिद कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म जर्सी में देखा गया था। जो कि, बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। शाहिद कपूर अब अगली बार एक्शन थ्रिलर ब्लडी डैडी में दिखाई देंगे, जो फ्रांसीसी फिल्म नुइट ब्लैंच की आधिकारिक हिंदी रीमेक है। इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+