21 साल की उम्र में प्रेग्नेंट हो गई थीं मीरा राजपूत, होने वाला था मिसकेरैज, फिर हुआ ऐसा चमत्कार
Mira Kapoor First Pregnancy: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत अक्सर कपल्स गोल देते रहते हैं। शाहिद और मीरा की साल 2015 में अरेंज मैरिज हुई थी। फिलहाल ये कपल दो बच्चों के पेरेंट्स है। उनकी एक बेटी मीशा और बेटा जैन है।
मीरा राजपूत ने पहली प्रेग्नेंसी को लेकर कही ऐसी बात
हाल ही में शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने अपनी पहली प्रेग्नेंसी को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया है कि कैसे उनका मिसकैरेज होने वाला था और वो अपने पहले बच्चे को खोते-खोते बची हैं।

21 साल की उम्र में प्रेग्नेंट हो गई थीं मीरा राजपूत
यूट्यूब चैनल प्रखर को दिए एक इंटरव्यू में मीरा राजपूत ने बताया कि जब वह पहली बार प्रेग्नेंट हुई थीं, तब उनकी उम्र सिर्फ 21 साल थी। उन्होंने कहा- जब मैं चार महीने की प्रेग्नेंट थी तो लगभग मेरा मिसकैरेज हो ही गया था। वापस आकर जब सोनोग्राफी कराई तो डॉक्टर ने मुझसे कहा कि अभी लेट जाओ क्योंकि मैं कपड़े बदलने गई थी, वापस आई तो डॉक्टर वहां बैठे थे, शाहिद वहां बैठे थे और वो लोग मुझे बहुत अजीब तरह से देख रहे थे।
'मेरा मिसकेरैज होने से बचा था'
मीरा राजपूत ने आगे कहा- डॉक्टर ने मुझसे कहा था कि मुझे आपसे बात करनी है लेकिन आप बैठ नहीं सकते, प्लीज लेट जाओ क्योंकि उन्होंने कहा कि मेरा फैलाव पहले ही हो चुका है और मैं सिर्फ चार महीने की प्रेग्नेंट हूं। ये ऐसा है जैसे आप किसी भी पल अपने बच्चे को खो सकते हैं इसलिए आपको अभी हॉस्पिटल जाने की जरूरत है और फिर मुझे एक प्रोसीजर से गुजरना होगा और तीन महीने तक बेड रेस्ट पर रहना होगा।
ढाई महीने तक अस्पताल में रही थीं मीरा
मीरा राजपूत ने आगे बताया था कि वह तीन महीने तक अस्पताल में एडमिट रहीं और इसकी वजह से ढाई महीने बाद उनकी मेंटल हेल्थ पर बुरा असर हुआ था। वहीं अपने पति शाहिद कपूर के बारे में बात करते हुए मीरा ने कहा- वो देख रहे थे कि इसका मुझ पर मेंटली बहुत बुरा असर पड़ रहा था। तो हम घर वापस चले गए, मेरी पूरी फैमिली मुझसे मिलने आई थी। उन्होंने मुझे हैरान कर दिया और मैं इतनी खुश हो गई कि मुझे कॉन्ट्रैक्शन होने लगा।
मीशा के जन्म को बताया 'चमत्कार'
मीरा राजपूत ने आगे कहा- जब मैंने अपने पहले बच्चे यानी मीशा को जन्म दिया तो डॉक्टर ने मुझसे कहा कि मुझे भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहिए क्योंकि मीशा का जन्म किसी चमत्कार से कम नहीं था। मीशा के जन्म से मैं बहुत खुश हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications