क्या वाकई फेक है इंडियन आइडल की रियलिटी? एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Mini Mathur on Indian Idol: रियलिटी शो इंडियन आइडल के छह शो होस्ट कर चुकीं मिनी माथुर ने शो को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसके बाद रियलिटी शो से किसी का भी भरोसा उठ सकता है।

Mini Mathur statement: रियलिटी शो हर वर्ग की ऑडियंस के लिए दिखाए जाते हैं। इसमें सच्चाई होती है इसलिए ये दर्शकों को पसंद भी आते हैं। लेकिन हाल ही में इंडियन आइडल के कई शो होस्ट कर चुकीं मिनी माथुर ने बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है।
मिनी माथुर ने बताया कि रियलिटी शो दर्शकों की इतनी वाहवाही लूटता तो है लेकिन उसमें कुछ भी रियल नहीं होता। एक पॉडकास्ट को दिए इंटरव्यू में मिनी ने बताया कि रियलिटी शो में लोगों की कहानियां सुनकर अकसर लोग भावुक हो जाते हैं।
एक्ट्रेस ने क्यों छोड़ा शो?
इंडियन आइडल के छह शो होस्ट करने वाली मिनी ने शो को अलविदा कह दिया। शो छोड़ने के इतने सालों बाद अब उन्होंने रियलिटी शो में दिखाए जाने वाले झूठ से पर्दा उठाया है। मिनी ने हाल ही में बताया कि रियलिटी शो में कुछ भी असली नहीं होता।
मिनी माथुर का चौंकाने वाला खुलासा
मिनी माथुर ने बताया कि जब वो इंडियन आइडल होस्ट कर रही थीं तो सारे कंटेस्टेंट्स के करीब थीं। वो अकसर उन्हें घर पर डिनर के लिए भी बुलाती थीं। तब जाकर उन्हें इस बात का अहसास हुआ कि चीजों में कितना ढोंग भरा हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि किस्से भी बनावटी होते हैं। जो भी भावुक कर देने वाली बातें दिखाई जाती हैं, सब स्क्रिप्टेड होता है।
'इसमें कुछ भी रियल नहीं'
एक्ट्रेस बताती हैं कि कंटेस्टेंट्स को अच्छे से पता होता है कि उनके रिश्तेदार शो में आएंगे। लेकिन उन्हें अपने घरवालों के आते ही हैरान होने की एक्टिंग करने को कहा जाता है। इसी तरह जब स्पेशल गेस्ट को लेकर चीजें अचानक दिखाई जाती हैं, वो सब भी पहले से ही तय होता है। मिनी ने कहा कि जब उन्हें इस बात का अहसास हुआ कि शो में कुछ भी रियल नहीं है, तो उन्होंने इसे छोड़ने का फैसला लिया।
शो को लेकर एक्ट्रेस ने जताया दुख
मिनी ने इस बात पर दुख जताया कि रियलिटी के नाम पर जो दिखाया जा रहा है, वो झूठ है। ये पहली बार नहीं है कि जब शो की होस्ट रह चुकी मिनी माथुर ने ही इसे लेकर स्टेटमेंट दिया हो। इससे पहले भी कई लोग रियलिटी शो को लेकर तरह-तरह के स्टेटमेंट दे चुके हैं। फिलहाल रियलिटी शो इंडियन आइडल को लेकर दिया मिनी माथुर का ये बयान चर्चा का विषय बना हुआ है।
-
अमिताभ बच्चन के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी का हुआ निधन, इमोशनल पोस्ट पढ़ दहल उठेगी आत्मा! -
क्या मोनालिसा के प्यार में डूब रहे थे Pawan Singh? अफेयर को लेकर सनसनीखेज खुलासा, एक्ट्रेस ने बताई सच्चाई -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर और बहन मंधिरा कपूर के मानहानि केस में कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश -
एलिमनी ठुकराने वाली हंसिका मोटवानी जिएंगी लग्जरी लाइफ, कहां से होती है कमाई? -
कौन हैं अश्विनी कौल, जिनके प्यार में पागल थीं Bumrah की पत्नी Sanjana Ganesan? खूब चला अफेयर और फिर जो हुआ -
OTT Release This Week: धमाकेदार रहेगा ये वीकेंड, एक से बढ़कर एक सीरीज हो रही रिलीज -
गोविंदा-सुनीता आहूजा के तलाक पर बेटी टीना का सनसनीखेज खुलासा, अब सबके सामने रखा पापा-मम्मी के रिश्ते का सच -
कौन थे Pushpendra उर्फ आकाश? 31 साल के इस युवक की दिल्ली की झाड़ियों में ऐसी हालत में मिली लाश, क्या है मामला? -
'नाक साफ कर बिना हाथ धोए वड़ा पाव गर्ल...', Chandrika Dixit को लेकर शॉकिंग खुलासा, Maxtern ने खोली पोल -
करोड़ों के मालिक हैं गौरव कपूर, पत्नी कृतिका कामरा के पास भी है बेशुमार दौलत, कौन है ज्यादा अमीर? -
बिना शादी के प्रेग्नेंट हुई लड़की, मिली अबॉर्शन की सलाह और फिर जो हुआ, OTT पर आज ही देखें LOCKDOWN












Click it and Unblock the Notifications