'शराब के नशे में' मशहूर पंजाबी सिंगर ने किया हंगामा, वायरल हुआ घटना का CCTV फुटेज
मशहूर पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा का एक क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे टी सीरीज के ऑफिस में बैठकर लोगों के साथ बहसबाजी करते दिख रहे हैं। मिलिंद को पहले तो बातचीत करते देखा जाता है और फिर इसके बाद देखते ही देखते वे शराब पीना शुरू कर देते हैं।
जब वे शराब पीते हैं तो उनके बगल में बैठे शख्स को ये बात रास नहीं आती और मारपीट शुरू हो जाती है। इसके बाद वहां बैठे लोग बीच बचाव करने आते हैं। इस क्लिप को सोशल मीडिया पर विरल भयानी ने शेयर कर कैप्शन में लिखा कि हमने शराब के नशे में टी सीरीज के ऑफिस में हंगामा करते हुए मिलिंद गाबा का वायरल वीडियो देखा। क्या इस तरह से प्रोफेशनल्स को करना चाहिए?

इस क्लिप के बारे में वीडियो में पीछे से दो लोग बात भी कर रहे हैं। एक शख्स कह रहा है कि ऐसा लगता है कि मिलिंद सर पहले ही दारू पीकर आए थे। वहीं दूसरे ने कहा कि एक सिंगर को शराब पीकर इस तरह का व्यवहार करना शोभा नहीं देता। वहीं इस क्लिप पर ना तो सिंगर और ना ही टी सीरीज ने कोई सफाई दी है।
बताते चलें कि मिलिंद गाबा पंजाबी सिंग हैं। उनके कुछ गाने यार मोड़ दो, मैं तेरी हो गई और नजर लग जाएगी जैसे गाने काफी मशहूर हैं। बतौर एक्टर मिलिंद ने अपने करियर की शुरुआत पंजाबी फिल्म स्टुपिड 7 से शुरू की। वहीं बिग बॉस ओटीटी के सीजन में भी उन्होंने हिस्सा लिया था। मगर 29 दिनों के अंदर ही वे शो से बाहर भी हो गए।












Click it and Unblock the Notifications