बर्तन धोने वाले लिक्विड के विज्ञापन को लेकर फंस गए मिलिंद सोमन, लोगों ने कह दी ऐसी बात

Milind Soman: हाल ही में सुपरमॉडल मिलिंद सोमन बर्तन धोने वाले लिक्विड के विज्ञापन को लेकर लोगों के आलोचनाओं का विषय बन गए हैं। लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

milind soman

Milind Soman: बॉलीवुड एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन अपनी फिटनेस को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। बढ़ती उम्र में मिलिंद सोमन और भी फिट होते जा रहे हैं। यही वजह है कि उनका लुक आज भी लोगों को हैरान कर देता है। यदि उनकी उम्र की बात करें तो उसका रत्ती भर भी असर उनके चेहरे पर अब तक दिखाई नहीं पड़ता। उम्र के इस पड़ाव पर आकर किसी का भी चेहरा लटक जाता है और जुर्रियां अपने आप उम्र बयां करने लग जाती हैं लेकिन उनकी फिटनेस ऐसी है कि उनकी उम्र का पता लगाना तक मुश्किल हो जाता है। मिलिंद सोमन की फिटनेस ही है जिसके जरिए आज भी वे लाखों लोगों के दिलों पर राज करते हैं। हाल ही में उन्होंने बर्तन धोने वाले लिक्विड का विज्ञापन किया है, जिसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। लेकिन यूजर्स को फिटनेस फ्रीक मिलिंद का यह विज्ञापन बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है। फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

मिलिंद सोमन ने किया ऐसा काम

मिलिंद सोमन ने किया ऐसा काम

आपको बता दें कि मिलिंद सोमन अपने काम के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। अपनी शादी से लेकर न्यूड फोटोशूट तक, मिलिंद कई वजहों से सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते हैं। मिलिंद सोमन हमेशा जो भी करते हैं कुछ हटकर ही करते हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है जिस पर उनकी आलोचना हो रही है।

मिलिंद इस वजह से हो रहे हैं ट्रोल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिखाया गया है कि पुरुषों को बड़ी-बड़ी बातें करने की जगह घर का काम भी करना चाहिए। इस वीडियो में न सिर्फ जेंडर स्टीरियोटाइप है बल्कि काले रंग को भी पुरुषों से जोड़ा गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का जिम में बताता है कि वह घर पर अपनी मां के साथ बर्तन धोने में मदद करता है, वो क्या है न कि कल सारे बर्तन मुझे ही धोने पड़े।

काले रंग का है बर्तन धोने का लिक्विड

इस पर मिलिंद कहते हैं- वाह कमाल है, कैसे खुद की तारीफ की जा रही है। अब यहां है विम ब्लैक। अब बर्तन धोओ और अपनी तारीफ करो। मिलिंद सोमन ने बर्तन धोने का जो लिक्विड लिया है वह पीले या हरे रंग का नहीं बल्कि यह काले रंग का है।

यूजर्स ने इस तरह से किया रिएक्ट

मिलिंद सोमन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- यह गलत है, काम को जेंडराइज कर दिया। मतलब ब्लैक बोले तो मैनली हो गया। कमऑन ये क्या किया। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- एड तब अच्छा होता जब यह लड़का बर्तन धोता और एक लड़की इसकी तरफ अट्रैक्ट होती।

बर्तन धोने में जेंडर कहां से आ गया

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- मिलिंद को और अच्छे विज्ञापन मिल सकते हैं। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- नहाना नहीं है बर्तन धोने है इसमें जेंडर कहां से आ गया। लोगों ने इस विज्ञापन को लेकर मिलिंद सोमन को कई तरह की बातें सुनाई हैं और उनकी जमकर क्लास लगाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+