'उन्हें कर्मों का फल मिल रहा है' बिपाशा-करण को क्यों नहीं मिल रही फिल्में? मीका सिंह ने साधा निशाना
Mika Singh Slams Bipasha Basu: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु को आखिरी बार साल 2020 में वेब सीरीज़ 'डेंजरस' में देखा गया था। इस सीरीज़ में उनके पति करण सिंह ग्रोवर भी थे, और इसे मशहूर सिंगर मीका ने प्रोड्यूस किया था। लेकिन मीका का इस प्रोजेक्ट का अनुभव अच्छा नहीं रहा। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने इस पर खुलकर बात की।
मीका ने बयां किया अपना दर्द
मीका ने कहा, "मैं करण को बहुत पसंद करता था और अपनी म्यूज़िक को प्रमोट करने के लिए एक छोटी बजट की फिल्म बनाना चाहता था। मेरा प्लान सिर्फ 4 करोड़ की फिल्म बनाने का था।" उन्होंने आगे बताया कि वे विक्रम भट्ट को बतौर डायरेक्टर लेना चाहते थे, लेकिन बजट कम होने की वजह से उन्हें सिर्फ कहानी लिखने के लिए अप्रोच किया। इसके बाद अलोन फिल्म के डायरेक्टर भूषण पटेल को इस प्रोजेक्ट के लिए साइन किया गया।

ये भी पढ़ें: डिलीवरी के बाद वेट गेन पर ट्रोल करने वालों को Bipasha Basu ने दिया करारा जवाब, कहा- 'कृप्या मुझे ट्रोल..'
मीका के मुताबिक, "मैं सिर्फ करण और किसी और हीरोइन के साथ यह फिल्म बनाना चाहता था, लेकिन बिपाशा भी इसका हिस्सा बनना चाहती थीं। शूटिंग लंदन में होनी थी, जिससे बजट बढ़कर 14 करोड़ हो गया। बिपाशा के नखरों ने इस प्रोजेक्ट को और मुश्किल बना दिया।"
बिपाशा ने किया था शूटिंग में ड्रामा?
मीका ने बताया कि "ये पूरी टीम बिपाशा के जानने वालों की थी, और वह और करण ऑन-स्क्रीन कपल का रोल कर रहे थे। लेकिन शूट के दौरान अचानक उन्होंने कई सीन करने से मना कर दिया। कभी कहतीं ये नहीं करूंगी, कभी वो नहीं करूंगी।"
डबिंग में भी आई दिक्कतें
मीका ने कहा कि "मैंने कभी उनके पैसे नहीं रोके, लेकिन डबिंग का काम भी आसान नहीं था। कभी बिपाशा की तबीयत खराब रहती तो कभी करण की आवाज़ बैठी होती।" उन्होंने यह भी कहा कि छोटे प्रोड्यूसर्स को कुछ एक्टर्स उतनी इज्जत नहीं देते, जितनी बड़े बैनर को देते हैं।
मीका ने खुद को बताया मेहनती कलाकार
मीका ने खुद का उदाहरण देते हुए कहा, "मुझे कोई एटीट्यूड नहीं है। मैं आज भी अगर देवी श्री प्रसाद के लिए 'पुष्पा' में गाने के लिए बेंगलुरु जाता हूं या प्रीतम मुझे सुबह 6 बजे बुलाए तो मैं गाने के लिए तैयार हूं। यही वजह है कि मैं यहां तक पहुंचा हूं। सफलता एक दिन में नहीं मिलती, इसके लिए अपने काम से प्यार करना पड़ता है।"
ये भी पढ़ें: 'मुझे वेट लॉस तो करने दो', जिम के बाहर नो-मेकअप लुक में स्पॉट हुई Bipasha Basu, पैपराजी को देख छूटी हंसी












Click it and Unblock the Notifications