Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mika Di Voti: राखी सावंत से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के मीका सिंह, रिपोर्टर को देने लगे गालियां

नई दिल्ली, 04 अप्रैल। 'जुम्मे की रात...' सरीखे गीतों से लोगों को अपना मुरीद बनाने वाले मीका सिंह Swayamvar - Mika Di Vohti के जरिए अपने लिए लड़की को खोजने निकले हैं। मीका खुद अपने इस शो का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। हाल ही में, मीका सिंह दिल्ली में अपने शो का प्रमोशन करने पहुंचे थे लेकिन वहां ऐसा कुछ हुआ जिसकी कल्पना किसी ने भी नहीं की थी।

राखी सावंत से जुड़ा सवाल सुनने पर भड़के मीका सिंह

राखी सावंत से जुड़ा सवाल सुनने पर भड़के मीका सिंह

Hindustan Times की खबर के मुताबिक दरअसल दिल्ली के मशहूर banquet hall में मीका सिंह ने शो के लिए एक प्रेसवार्ता रखी थी, जहां कई नामीगिरामी पत्रकार पहुंचे थे लेकिन इस वार्ता के दौरान एक सीनियर पत्रकार ने मीका सिंह से पूछ लिया कि 'क्या आपके शो में राखी सावंत नजर आएंगी'? जिसको सुनने के बाद मीका सिंह का मूड ही उखड़ गया और उन्होंने तुरंत प्रेसवार्ता खत्म कर दी और एक कमरे में चले गए।

'क्या आपके शो में राखी सावंत नजर आएंगी'?

'क्या आपके शो में राखी सावंत नजर आएंगी'?

और इसके बाद उन्होंने राखी सावंत वाला सवाल करने वाले पत्रकार और उनकी पूरी टीम को कमरे में बुलाया और उन्हें जमकर गालियां देने लग गए। दावा किया जा रहा है कि मीका इतना ज्यादा नाराज थे कि उन्होंने किसी भी रिपोर्टर को इंटरव्यू देने से मना कर दिया।

Recommended Video

    Bharti Singh के घर गूंजी किलकारी, बेटे को दिया जन्म | वनइंडिया हिंदी
    किसी भी रिपोर्टर को इंटरव्यू देने से मना कर दिया

    किसी भी रिपोर्टर को इंटरव्यू देने से मना कर दिया

    खबर के मुताबिक शो की टीम ने पत्रकार से माफी मांगी और उनसे अपील कि कमरे में जो कुछ भी हुआ वह लीक न हो। कहा जा रहा है कि मीका के इस बर्ताव से चैनल वाले भी भारी तनाव में हैं क्योंकि उन्हें डर है कि इस तरह की चीजें उनके शो को खराब ना कर दे। आपको बता दें कि ‘स्वयंवर- मीका दी वोटी' नाम के इस रियलिटी शो को स्टार भारत पर प्रसारित किया जाएगा।

    क्या है राखी-मीका का विवाद

    क्या है राखी-मीका का विवाद

    दरअसल साल 2006 में आयटम क्वीन राखी सावंत और सिंगर मीक सिंह के बीच एक Kiss कांड हुआ था। जिस पर काफी बवाल मचा था। दरअसल मीका सिंह ने अपने बर्थडे पार्टी में राखी सावंत को सबके सामने जबरन किस कर दिया था। जिस पर काफी हंगामा हुआ था। राखी सावंत ने मुंबई कोर्ट में सिंगर मीका सिंह के खिलाफ मोलेस्टेशन का केस भी दर्ज कराया था।

    इन लोगों ने भी रचाया स्वयंवर

    इन लोगों ने भी रचाया स्वयंवर

    मीका सिंह कोई पहले व्यक्ति नहीं हैं, जो अपना स्वयंवर रचाने जा रहे हैं, उनसे पहले रतन राजपूत, राखी सावंत, मल्लिका शेरावत और राहुल महाजन ने भी टीवी पर अपना स्वंयवर रचाया था लेकिन राहुल महाजन को छोड़कर किसी ने भी अपने पार्टनर से शादी नहीं की। हालांकि ये शादी भी सफल नहीं रही थी और बाद में टूट गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+