Metro In Dino कब रिलीज होगी ? सितारों से भरी अनुराग बसु की फिल्म की रिलीज डेट आई सामने
मेट्रो इन दिनों मूवी अनुराग बसु के निर्देशन में बन रही सितारों से भरी फिल्म है। सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर के अलावा कई वेटरन कलाकार भी इसमें अपने अभिनय की चमक बिखेरेंगे।

Metro In Dino फिल्म कब रिलीज होगी ? अनुराग बसु की 'मेट्रो...इन दिनो' की रिलीज डेट सामने आ गई है। निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज की तारीख इंस्टाग्राम पोस्ट में शेयर की है। प्रोडक्शन बैनर टी-सीरीज़ ने बताया है कि अनुराग बसु के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 8 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अनुराग बसु के निर्देशन में प्रीतम दा के संगीत के साथ बन रही इस फिल्म में आधुनिक समय के लोगों की कहानी दिखाई गई है।
किन सितारों का अभिनय दिखेगा
टी-सीरीज़ के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेट्रो इन दिनों फिल्म के सितारों की तस्वीरें भी शेयर की गई हैं। इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख, अनुपम खेर, अली फजल और नीना गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में होंगे। डायरेक्टर अनुराग बसु के दोस्त प्रीतम एक बार फिर अपने संगीत का जादू बिखेरेंगे।

Recommended Video

एक स्क्रीन पर अनुपम खेर, पंकज त्रिपाठी और नीना गुप्ता
'मेट्रो... इन दिनों' एक ऐसी फिल्म है जिसका शीर्षक 'लाइफ इन ए... मेट्रो' के लोकप्रिय गीत 'इन दिनों' से लिया गया है। समकालीन समय पर आधारित मानवीय रिश्तों की खट्टी-मीठी कहानियों पर आधारित फिल्म टी सीरीज प्रोड्यूस कर रही है।

तीन सिने तारिकाओं को डायरेक्ट करेंगे दादा
अनुराग बसु को फिल्म इंडस्ट्री में प्यार से दादा कहकर भी पुकारा जाता जाता है। उनके निर्देशन में फातिमा सना शेख और सारा अली खान जैसी युवा सिने तारिकाएं भी काम कर रही हैं। इनके अलावा कोंकणा सेन शर्मा भी स्क्रीन शेयर करेंगी। कोंकणा फातिमा और सारा की तुलना में थोड़ी अनुभवी एक्टर के रूप में लोकप्रिय हैं।

टी सीरीज के साथ अनुराग बसु की एक और फिल्म
कुछ दिनों पहले 'मेट्रो... इन दिनों' फिल्म के बारे में अनुराग बसु ने कहा था, "मेट्रो...इन दिनों आम लोगों की कहानी है और आम लोगों के लिए ही है! मुझे इस पर काम करते हुए काफी समय हो गया है और डायरेक्शन में एक बार फिर खुशी हो रही है।" उन्होंने टी सीरीज के भूषण कुमार को पावरहाउस बताते हुए कहा कि ये मेरे लिए एक स्तंभ की तरह रहा है!

युवाओं के साथ काम करने पर क्या बोले दादा
उन्होंने कहा, "कहानी बहुत ताजा और प्रासंगिक है क्योंकि मैं उन अद्भुत कलाकारों के साथ सहयोग करने के लिए उत्सुक हूं जो अपने साथ समकालीन अनुभव और आभा का सारांश लाते हैं।" चूंकि संगीत किसी भी फिल्म में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए मेरे प्यारे दोस्त प्रीतम के साथ काम करने की एक्साइटमेंट भी है।

युवा एक्टरों के साथ प्रीतम का जादुई म्यूजिक
अनुराग बसु की इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और हाल ही में ऋचा चड्ढा के साथ शादी करने वाले अली फजल भी अपने अभिनय का कौशल दिखाएंगे। दादा ने फिल्म की म्यूजिक के बारे में कहा, मेरे प्यारे दोस्त प्रीतम ने अपने संगीत से किरदारों और कहानी में जान डाल दी है।

किरदारों का खुलासा होना बाकी है
मेट्रो इन दिनों के दिग्गज अभिनेताओं को कौन से कैरेक्टर मिलेंगे ? युवा और अनुभव की केमेस्ट्री कैसे फाइनल होगी ? इन सवालों का जवाब मिलना बाकी है। Metro...In Dino के पात्रों के बारे में डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और बाकी किरदारों की तरफ से भी अधिक डिटेल शेयर नहीं किया गया है।

प्रीतम चक्रवर्ती संगीत के महारथी !
बता दें कि प्रीतम अपने जादुई संगीत के लिए काफी लोकप्रिय हैं। 'हिटमेकर' के रूप में मशहूर कंपोजर प्रीतम चक्रवर्ती ने हाल ही में आई अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में कमाल का संगीत दिया। दर्शकों और श्रोताओं से प्रीतम को 'देवा देवा' और 'केसरिया' जैसे गानों के लिए भरपूर प्यार और प्रशंसा मिलती है। इनके संगीत से सजे सदाबहार गाने संगीत प्रेमियों की चार्ट में अक्सर शामिल होते हैं। उन्होंने ऐ दिल है मुश्किल, ये जवानी है दीवानी और दिलवाले जैसी म्यूजिकल हिट फिल्मों में भी अपनी म्यूजिक का जादू बिखेरा है।
-
Mumbai Pune Expressway पर फिर क्यों लगा भयंकर जाम? 5 किलोमीटर लंबी कतारें, घंटों फंसे रहे यात्री, देखें Video -
IMD Alert: मुंबई से पुणे तक पारा 34 के पार, उमस ने किया बेहाल, अगले 48 घंटों के मौसम का हाल, कब होगी बारिश? -
Mumbai News: मुंबई की अदालत में 'सास-बहू ड्रामा', नौकरी को लेकर हुए घरेलू विवाद में कोर्ट का अहम फैसला -
Mumbai Traffic Jam: मुंबई के इस बिजी इलाके को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत, ठाणे-बेलापुर रोड बनेगा सिग्नल फ्री -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू












Click it and Unblock the Notifications