Met Gala 2022: सोशल मीडिया की हसीन हस्तियों में से एक हैं नताशा पूनावाला, जानिए अदार से कैसे हुई थी मोहब्बत?
नई दिल्ली, 03 मई। आज सुबह से ही सोशल मीडिया पर भारत की मशहूर और हसीना एंटरप्रेन्योर नताशा पूनावाला छाई हुई हैं, वजह है उनका मेट गाला 2022 का लुक, जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल सोमवार रात को न्यूयार्क में आयोजित हुए मेट गाला 2022 में नताशा ने साड़ी में ऐसी अदाएं बिखेरी, जिसने हर किसी को अपना मुरीद बना दिया। आपको बता दें कि नताशा रेड कार्पेट पर मशहूर डिजाइनर सब्यसाची की डिजाइन की साड़ी में नजर आईं, जिसमें इंडो-पॉप का तड़का लगा हुआ था।
Recommended Video

किसी बॉलीवुड हसीना से कम नहीं हैं नताशा
वैसे आपको बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब नताशा इस कदर इंटरनेट पर छाई हुई हैं, वो अक्सर सोशल मीडिया पर आकर्षण के केंद्र में रहती हैं। वो भले ही बॉलीवुड हस्ती नहीं हैं लेकिन वो किसी बॉलीवुड हसीना से कम नहीं हैं। वो पेज 3 हस्ती हैं और बॉलीवुड की हॉट बेब्स करीना और मलाइका की बहुत क्लोज फ्रेंड हैं।

नताशा हैं Villoo Poonawalla Foundation की अध्यक्ष
दरअसल Villoo Poonawalla Foundation की अध्यक्ष नताशा कोरोना के खिलाफ वैक्सीन तैयार करने वाली कंपनी के सीईओ अदार पूनावाला की पत्नी हैं। वो देश की नामचीन हस्तियों में से एक हैं।
'लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स'
वैसे नताशा की पढ़ाई लिखाई 'लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स' से हुई है और इसी पढ़ाई के दौरान नताशा की मुलाकात अदार से हुई थी। कॉलेज की दोस्ती कब प्यार में बदली ये दोनों को पता ही नहीं चला और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।

साल 2006 में नताशा और अदार ने की शादी
नताशा और अदार के रिश्ते पर परिवार वालों को भी एतराज नहीं था और फिर दोनों ने साल 2006 में अपने परिवारवालों की मर्जी और आशीर्वाद के साथ शादी कर ली। दोनों की शादी से दो बच्चे हैं। बिजनेस की दुनिया नें नताशा-अदार परफेक्ट कपल के नाम से मशहूर हैं। अदार जहां बिजनेस मीटिंग में ज्यादा दिखते हैं, वहीं नताशा बिजनेस इवेंट और हाईप्रोफाइल पार्टियों में अक्सर नजर आती हैं।

भारत के 7 वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं अदारा पूनावाला
आज वो दुनिया की सबसे बड़ी 'वैक्सीन' मेकर कंपनी के सीईओ की पत्नी हैं लेकिन उनके जानने वाले उन्हें डाउन टू अर्थ कहते हैं। वो बहुत सारे सोशल कामों से भी जुड़ी हुई हैं। आपको बता दें कि 'पद्मश्री' से सम्मानित हो चुके अदार पूनावला फोर्ब्स जून 2020 की रिपोर्ट के मुताबिक भारत के 7 वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं, उनके पास $ 11.4 अरब की संपत्ति है।
Gilded Glamour थीम
आपको बता दें कि अपनी खूबसूरत ड्रेस की वजह से नताशा को मेट गाला नाइट की बेस्ट ड्रेस्ड सेलेब्रिटीज की लिस्ट में जगह मिली है। उन्होंने Gilded Glamour थीम पर एक्ट किया जिसे दुनिया भर के डिजाइनरों ने पसंद किया है। लोग इस वक्त नताशा पूनावाला और सब्यसाची की तारीफ में सोशल मीडिया पर जमकर कसीदे पढ़ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications