'50 साल का आदमी और 20 साल की लड़की... पब्लिक बेवकूफ नहीं है', बॉलीवुड को लेकर ये क्या बोलीं मीरा चोपड़ा

मीरा चोपड़ा ने बॉलीवुड को लेकर कई राज पर से पर्दा उठाया है। एक्ट्रेस ने इंटिमेट सीन्स से लेकर बॉलीवुड में मेकर्स की पसंद तक पर बात की है।

मुंबई, 21 अगस्त: मीरा चोपड़ा का नाम बॉलीवुड में नया नहीं है। लेकिन एक्ट्रेस लंबे वक्त से बड़े पर्दे से दूर हैं। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और परिनीति चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत साउथ की फिल्मों से की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। हालांकि, वे इंडस्ट्री में कुछ खास कमाल नहीं कर सकीं। मीरा किसी भी मु्द्दे पर अपनी राय दिल खोलकर और बड़ी बेबाकी से रखती हैं। इसका सबूत उनका हालिया इंटरव्यू है, जिसमें मीरा ने फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से लेकर बॉलीवुड के डायरेक्टर्स और इंटिमेट सीन्स तक पर अपनी बात बड़ी ही बेबाकी से रखी है।

कई मुद्दों पर बोलीं मीरा

कई मुद्दों पर बोलीं मीरा

मीरा चोपड़ा बॉलीवुड में कदम रखने के बाद भी अपनी आदाकारी का जादू नहीं चला सकीं और फैंस के दिलों में खास जगह बनी बना पाईं। हालांकि हर मुद्दे पर अपनी बात बड़ी बेबाकी से रखने वाली मीरा ने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े कई मुद्दों पर अपनी राय रखी है।

"मैं कोड क्रैक नहीं कर सकी"

इंडस्ट्री में अपनी जगह ना बना पाने पर एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने जानने की कोशिश की मैं फेल कहां हुई। मैं खुद को इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं बना पाई। मैंने महसूस किया कि इंडस्ट्री में लोग अपने दोस्तों और जानने वालों के साथ ही काम करते हैं। मैं ये कोड क्रैक करने में सफल नहीं हो पाई।

ऐसे-ऐसे प्लान नहीं बना सकी

ऐसे-ऐसे प्लान नहीं बना सकी

एक्ट्रेस ने कहा कि वे इंट्रोवर्ट हैं। हर बात इतने जोश से नहीं रख सकतीं। मैं पैपराजी से एयरपोर्ट पर खुद को स्पॉट करने के लिए प्लान नहीं बना सकती। इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड को मुश्किल भी बताया।

स्टार किड्स से नहीं लड़ा जा सकता

स्टार किड्स से नहीं लड़ा जा सकता

मीरा ने स्टार किड्स की ओर इशारा करते हुए कहा कि वे एक कबीले से आ रहे हैं ऐसे में मेरे जैसे लोगों के लिए चीजें मुश्किल से 5-6 प्रतिशत बच पाती हैं। मैं स्टार किड्स से नहीं लड़ सकती। मैंने हर उस रोल के लिए ऑडिशन दिया है लेकिन ये रोल उन्हें दिए गए, जो मेकर्स के जानने वाले थे। मेरे जैसे बाहरी शख्स के लिए स्ट्रगल कभी खत्म नहीं होगा।

साउथ फिल्मों से की करियर की शुरुआत

साउथ फिल्मों से की करियर की शुरुआत

बताते चलें कि मीरा चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत साउथ की फिल्मों से की थीं। ऐसे में वापस उसी जगह से शुरू करने के सवाल पर एक्ट्रेस ने कहा कि मैं वहां की भाषा के बिल्कुल अंजान हूं। मैंने कई बॉलीवुड प्रोजेक्ट के लिए सीधे 'ना' कह दिया।

'लाल सिंह चड्ढा' पर किया रिएक्ट

'लाल सिंह चड्ढा' पर किया रिएक्ट

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि मुझे शायद किसी बड़े हीरो के साथ फिल्म ना मिले। लेकिन मैं जहां हूं, बहुत खुश हूं। लाल सिंह चड्ढा को लेकर मीरा ने कहा कि ये 28 साल पहले बनी फिल्म का रीमेक है। मेरे लिए इसका कोई सेंस नहीं बनता।

आलोचकों को बताया खरीदे हुए लोग

आलोचकों को बताया खरीदे हुए लोग

जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि सोशल मीडिया पर कई लोग उनकी बात से सहमत नहीं होंगे तो उन्हें इसका फर्क पड़ेगा? एक्ट्रेस बोलीं कि ये लोग कौन हैं मैं नहीं जानती। शायद ये खरीदे हुए लोग हैं। इनसे बात ही क्यों करनी है?

'दर्शक मूर्ख नहीं हैं'

'दर्शक मूर्ख नहीं हैं'

एक्ट्रेस ने कहा कि आज लोगों को उनके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या के आधार पर कास्ट किया जा रहा है। एक बार जब आप ऐसा करते हो तो लोग जान जाते हैं कि आप कुछ घटिया लेकर आने वाले हो। दर्शक मूर्ख नहीं हैं। 50 साल का लड़का कॉलेज नहीं जा सकता और 20 साल की लड़की से रोमांस नहीं कर सकता।

रिलेशनशिप के सवाल पर क्या बोलीं मीरा?

रिलेशनशिप के सवाल पर क्या बोलीं मीरा?

एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने कभी ऑन स्क्रीन किस नहीं किया है। इससे पहले ऐसी फिल्मों के साथ काम करने से वे मना भी कर चुकी हैं। रिलेशनशिप के सवाल पर मीरा ने कहा कि वे कभी सिंगल नहीं थीं। बल्कि पिछले पांच सालों से वे शादी के लिए लड़का ढूंढ रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+