यौन शोषण के आरोपों को मास्टर जानी ने बताया झूठा, बोले- मेरे साथ साजिश

जानी मास्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के कोरियोग्राफी के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों वे चर्चा में हैं। वजह हैं यौन शोषण। दरअसल 21 साल की फीमेल एक्ट्रेस ने जानी पर यौन शोषण और धमकी देने का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्हें पुलिस ने गोवा से पॉस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। जिसके बाद कोर्ट ने पुलिस हिरासत में भेजा था।

हिरासत में पुलिस ने जानी से सवाल जवाब किया। तेलंगाना टुडे की रिपोर्ट में बताया गया कि इसमें जानी ने पीड़िता एक्ट्रेस के ऊपर आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने अपने बयान में कहा कि एक्ट्रेस ने ऊपर झूठे आरोप लगाए हैं। क्योंकि उन्होंने उस एक्ट्रेस का प्रपोज़ल नहीं स्वीकारा था। पुलिस के सामने जानी बताया कि एक्ट्रेस तेलुगु रिएलिटी शो के दौरान मिली थी और साथ काम करना चाहती थी।

master jani

उसने दबाव बनाया
जानी ने पुलिस को आगे बताया कि मैंने उसे अपनी टीम में असिस्टेंट कोरियोग्राफर का मौका दिया था। ये मौका उसके टैलेंट को देखते हुए दिया था। इसके कुछ दिनों बाद उसने मुझे हैरेस करना शुरू कर दिया। साथ ही प्यार करने और शादी करने के लिए दबाव भी बनाने लगी। इसके लिए मैंने उसे कई बार समझाया भी। लेकिन उसका ये बर्ताव चलता रहा।

पवन कल्याण के लिए कर चुके हैं कैंपेन
जानी ने आगे ये भी कहा कि मुझे एक साजिश के तहत फंसाया गया है। साजिश की प्लानिंग में मुझसे प्रोफेशलनी दुश्मनी रखने वाले लोगों ने की है। इसके बाद उन्होंने मुझे फसाया है। बता दें, जानी पुलिस कस्टडी शनिवार को खत्म हो गई है। वहीं, उनकी बेल की सुनवाई सोमवार तक के लिए टाल दी गई है। मास्टर जानी पवन कल्याण के की पार्टी से भी जुड़े हुए थे। उन्होंने पवन के लिए चुनावी कैंपेन भी किए थे। लेकिन जैसे ही पवन को उनके ऊपर लगे इन आरोपों की जानकारी लगी। उन्होंने जानी को पार्टी के सारेे काम करने से रोक दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+