1983 विश्व कप के फाइनल मैच और किक्रेटर पिता को लेकर मसाबा ने जताया ये पछतावा, लिखी ये बात
नई दिल्ली, 24 दिसंबर। 1983 विश्व कप के फाइनल मैच पर आधारित बॉलीवुड फिल्म 83 हाल ही में रिलीज हुई है, जिसकी हर ओर चर्चा हो रही है। वहीं इस फिल्म के रिलीज होने से ठीक पहले एक्ट्रेस नीना गुप्ता की अभिनेत्री और फैशल डिजाइनर बेटी मसाबा गुप्ता ने वर्ल्ड कप के फाइलन मैच को लेकर अपना एक पछतावा बयां किया है। अभिनेत्री मसाबा गुप्ता ने कहा कि उन्हें जीवन में सबसे बड़ा अफसोस इस बात का है कि वो अपने पिता जो कि वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स हैं उनको स्टेडियम में खेलते हुए इस मैच में नही देख पाई।

मसाबा ने जताया ये पछतावा
इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मसाबा ने भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1983 विश्व कप के फाइनल मैच की एक क्लिप साझा की। जिस मैच में भारत ने वेस्टइंडीज की टीम को 43 रन से हराकर कप अपने नाम कर लिया था। क्लिप को साझा करते हुए लिखा "जीवन में मेरा सबसे बड़ा अफ़सोस यह है कि मैं अपने पिताजी को स्टेडियम में खेलते हुए नहीं देख सकी। मैं हमेशा कहती हूं कि मैं 6 साल देर से पैदा हुई थी। प्रतिष्ठित मैच जिसमें एक तरफ मेरे पिता और दूसरी तरफ मेरे देश के खिलाड़ी मैच खेल रहे थे, ये मुझे यह देखने को नहीं मिला।

83 फिल्म का ट्रेलर मेरे रोंगटे खड़े कर रहा है
मसाबा ने फिल्म 83 के बारे में भी बात की और लिखा 83 फिल्म का ट्रेलर मेरे रोंगटे खड़े कर रहा है और मैं इसे देखने के लिए थिएटर में देखने के लिए उत्सुक हूं। यह इतना अद्भुत है कि मेरी मां भी इसका एक हिस्सा हैं...... इसके साथ मसाबा ने फिल्म के सभी कलाकार और टीम को शुभकामनाएं भेजी हैं।

मसाबा ने पहले अपने पिता के बारे में बोली थी ये बात
2012 में फ़र्स्टपोस्ट को दिए एक इंटरव्यू में मसाबा ने अपने पिता के बारे में बात की थी। "मेरे माता-पिता दोनों के लिए मेरे मन में गहरा सम्मान और प्यार है। वे दोनों अपनी तरह के लोग हैं, सफल हैं और फिर भी झुंड के साथ नहीं चल रहे हैं। उस समय के दौरान जब मैं 8 से 14 साल की थी तब मुझे अपने पिता के साथ बिताई अपनी छुट्टियां याद हैं। वह दुनिया की यात्रा करते हुए, और वह अक्सर भारत आते थे। मैं वास्तव में उनके साथ कभी नहीं रही, लेकिन मां और मैं उनके साथ अक्सर छुट्टियों के लिए जाते थे।

मसाबा ने स्वयं को बताया था स्वार्थी
मसाबा ने अपने पिता के साथ अपने नेचर मिलने की बात शेयर करते हुए कहा था मेरे पास उनका गुस्सा है और हम दोनों बहुत स्वार्थी लोग हैं। स्वार्थी एक मजबूत शब्द है, लेकिन हम पहले आते हैं। हम अपने लिए सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। दुनिया के बारे में हमारा एक ही दृष्टिकोण है। मुझे लगता है कि मुझे यह विरासत में मिला है। वह हमेशा मुझसे कहते हैं मेरे लिए मेरा परिवार महत्वपूर्ण है। मेरे माता पिता दोनों मेरे अच्छे दोस्त हैं।
Relive India's stunning win over the mighty West Indies in the 1983 men's @cricketworldcup final, including Kapil Dev's spectacular running catch to dismiss Viv Richards 🌟
WATCH 📽️ pic.twitter.com/KWzrDNZ4o3
— ICC (@ICC) June 25, 2020












Click it and Unblock the Notifications