श्रीदेवी के प्यार में पागल हो गए थे शादीशुदा मिथुन चक्रवर्ती, अफेयर की बात सुन पत्नी करने गई थी सुसाइड

Mithun Chakraborty Sridevi Affair: मिथुन चक्रवर्ती पहली ही नजर में श्रीदेवी को अपना दिल दे बैठे थे। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया था और इसी दौरान दोनों करीब आने लगे थे।

sridevi

Mithun Chakraborty Sridevi Affair: बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती एक समय पर दर्शकों के दिल पर चा गए थे। 80-90 के दशक में मिथुन चक्रवर्ती काफी पॉपुलर एक्टर हो गए थे। मिथुन चक्रवर्ती ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। मिथुन चक्रवर्ती के डांस के दीवानों की कमी नहीं थी। उस समय मिथुन चक्रवर्ती लड़कियों के बीच काफी मशहूर हो गए थे। हालांकि मिथुन चक्रवर्ती खुद बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी के दीवाने थे।

श्रीदेवी को दिल दे बैठे थे मिथुन चक्रवर्ती
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मिथुन चक्रवर्ती पहली ही नजर में श्रीदेवी को अपना दिल दे बैठे थे। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया था और इसी दौरान दोनों करीब आने लगे थे। कहते हैं कि श्रीदेवी भी मिथुन चक्रवर्ती को चाहने लगी थीं। हालांकि मिथुन चक्रवर्ती उस समय शादीशुदा थे। उनकी शादी एक्ट्रेस योगिता बाली के साथ हो चुकी थी। लेकिन दूसरी तरफ मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी डेटिंग करने लगे थे।

sridevi

श्रीदेवी से चोरी-छिपे मिथुन चक्रवर्ती ने कर ली थी शादी
आपको बता दें कि कुछ साल की डेटिंग के बाद मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मिथुन चक्रवर्ती अपनी को-एक्ट्रेस श्रीदेवी पर इस कदर फिदा हो गए थे कि उन्होंने शादीशुदा और दो बच्चों के पिता होने के बावजूद भी श्रीदेवी से चोरी-छुपे शादी कर ली थी। हालांकि इस शादी की बात किसी को पता नहीं चल पाई थी।

योगिया बाली ने की थी सुसाइड की कोशिश
कहते हैं कि दोनों की शादी केवल तीन साल ही टिक पाई थी क्योंकि मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी योगिता बाली को जब इस शादी के बारे में पता चला था तो उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की थी। दरअसल, जब मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी योगिता बाली को ये पता चला था कि उनके पति ने पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी कर ली है तो उन्होंने सुसाइड तक करने की कोशिश की थी।

पहली शादी बचाने के लिए तोड़नी पड़ी थी दूसरी शादी
ये मामला इतना बिगड़ गया था कि मिथुन चक्रवर्ती को अपनी पहली शादी बचाने के लिए श्रीदेवी से दूसरी शादी तोड़नी पड़ी थी। मिथुन चक्रवर्ती अपनी पत्नी योगिता बाली की जान बचाने के लिए अपने परिवार के पास वापस लौट आए थे। इसके बाद कई सालों तक मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी ने आपस में बात नहीं की थी। वहीं इसके बाद श्रीदेवी ने साल 1996 में फिल्ममेकर बोनी कपूर से शादी कर ली थी।

mithun chakraborty

श्रीदेवी ने की थी बोनी कपूर से शादी
श्रीदेवी के पति मशहूर बॉलीवुड फिल्म मेकर बोनी कपूर भी पहले से शादीशुदा थे और श्रीदेवी से शादी करने के लिए उन्होंने अपनी पहली पत्नी मोना शौरी कपूर को तलाक दे दिया था। बोनी कपूर उस समय दो बच्चों, अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर के पिता थे। श्रीदेवी से शादी के बाद दोनों की दो बेटियां, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर हुईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+