Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'मरून कलर सड़िया' भोजपुरी गाने ने यूट्यूब पर मचाई तबाही, आम्रपाली-निरहुआ की केमेस्ट्री ने तोड़ा ऐसा रिकॉर्ड

Maroon Color Sadiya Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री में हाल के दिनों में एक खास गाने ने तहलका मचा रखा है। ये सुपरहिट ट्रैक 'मरून कलर सड़िया' है। रिलीज के साथ ही ये गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था और अब भी लगातार कई रिकॉर्ड्स तोड़ता जा रहा है।

'मरून कलर सड़िया' ने सोशल मीडिया पर मचाई तबाही
भोजपुरी फिल्म 'फसल' का गाना 'मरून कलर सड़िया' आज यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम रील्स हर जगह ट्रेंड करता दिखाई दे रहा है। दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे की पॉपुलर जोड़ी ने इस गाने में ऐसा जादू बिखेरा है कि दर्शक इसे बार-बार देखने पर मजबूर हो रहे हैं।

Maroon Color Sadiya

300 मिलियन व्यूज का बना डाला नया रिकॉर्ड

'मरून कलर सड़िया' की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ये गाना यूट्यूब पर 300 मिलियन (30 करोड़) व्यूज का आंकड़ा पार कर चुका है।

-व्यूज के साथ-साथ लाइक्स में भी ये गाना धमाल मचा रहा है। इस गाने को अब तक इसे 1.6 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। 12 मार्च 2024 को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी ने इसे अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी किया था और तब से ये गाना लगातार वायरल चार्ट पर बना हुआ है।

-इस सुपरहिट भोजपुरी गाने को कल्पना पटवारी और नीलकमल सिंह ने अपनी आवाज दी है। वहीं गाने के संगीतकार ओम झा और आर्या शर्मा हैं। फिल्म 'फसल' के निर्देशक पराग पाटिल की रियलिस्टिक विजुअल प्रेजेंटेशन और जमीन से जुड़ा फिल्मांकन इस गाने को खास ऊंचाई देता है।

किसान की जद्दोजहद और संस्कृति से जुड़ी भावनाओं का संगम

-'मरून कलर सड़िया' सिर्फ एक रोमांटिक या मनोरंजक गाना नहीं है। इसमें एक किसान की जिंदगी, संघर्ष, मेहनत और उसके जमीन से गहरे जुड़ाव को बेहद संवेदनशील तरीके से दिखाया गया है।

-यही वजह है कि ये गाना दर्शकों के दिल में अलग जगह बना रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इसे दिल छू लेने वाला और किसान की सच्ची कहानी बताकर लगातार तारीफ कर रहे हैं।

'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे की जोड़ी

-भोजपुरी इंडस्ट्री में दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे की जोड़ी हमेशा से सुपरहिट मानी जाती है। दोनों जब भी साथ आते हैं, दर्शकों का प्यार उन्हें शानदार सफलता दिला देता है।

-इस गाने में भी उनकी सहज अदाकारी और रियलिस्टिक लुक ने लोगों का दिल जीत लिया है। ये जोड़ी अब तक एक दर्जन से अधिक फिल्मों और असंख्य गानों में साथ नजर आ चुकी है और हर बार की तरह इस बार भी दोनों की जोड़ी कमाल करती नजर आ रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+