Mardaani 3 BO Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर डटी है 'मर्दानी 3', 5वें दिन किया इतना कलेक्शन
Mardaani 3 Box Office Collection Day 5: रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी' फ्रेंचाइजी ने शुरुआत से ही उस धारणा को तोड़ा है कि एक्शन और पुलिस ड्रामा सिर्फ पुरुष कलाकारों का क्षेत्र है। 'मर्दानी' और 'मर्दानी 2' की सफलता के बाद अब 'मर्दानी 3' भी सिनेमाघरों में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रही है।
'मर्दानी 3' को मिल रहे पॉजिटिव रिव्यूज
गत 30 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को रिलीज हुई फिल्म 'मर्दानी 3' में रानी मुखर्जी एक बार फिर SSP शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आ रही हैं। यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस कॉप ड्रामा को समीक्षकों से पॉजिटिव रिव्यूज मिले हैं और लोग इस फिल्म की कहानी को भी पसंद कर रहे हैं।

5वें दिन का कलेक्शन कितना रहा?
फिल्म 'मर्दानी 3' की शुरुआत अपेक्षाकृत धीमी रही थी लेकिन ओपनिंग वीकेंड में इसने रफ्तार पकड़ ली। वीकडेज में कमाई में गिरावट जरूर आई है। साथ ही सनी देओल की 'बॉर्डर 2' से भी इस फिल्म को कड़ी टक्कर मिल रही है।
'मर्दानी 3' का अब तक का कलेक्शन-
पहला दिन: 4 करोड़
दूसरा दिन: 6.25 करोड़
तीसरा दिन: 7.25 करोड़
चौथा दिन: 2.25 करोड़
पांचवां दिन: 2.50 करोड़
इसी के साथ फिल्म का 5 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 22.25 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।
रानी मुखर्जी की टॉप 10 फिल्मों में शामिल हो सकती है 'मर्दानी 3'
-'मर्दानी 3' की कमाई भले वीकडेज में थोड़ी धीमी हुई हो लेकिन फिल्म एक अहम मुकाम की ओर बढ़ रही है। ये रानी मुखर्जी की फिल्म 'दिल बोले हडिप्पा' (कुल कलेक्शन- 23.14 करोड़ रुपए) को पीछे छोड़ने के बेहद करीब है।
-अगर फिल्म 'मर्दानी 3' आज यानी 4 फरवरी 2026 (बुधवार) को करीब एक करोड़ रुपए का कलेक्शन और कर लेती है तो ये रानी मुखर्जी के करियर की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो जाएगी।
क्या है फिल्म 'मर्दानी 3' की कहानी?
आयुष गुप्ता द्वारा लिखित इस फिल्म की कहानी SSP शिवानी शिवाजी रॉय के इर्द-गिर्द घूमती है। इस बार शिवानी एक बेहद संवेदनशील केस की जांच करती नजर आती हैं, जिसमें तीन महीनों में रहस्यमय हालात में गायब हुई 93 युवा लड़कियों का मामला शामिल है। फिल्म में रानी मुखर्जी के साथ जानकी बोदीवाला और मल्लिका प्रसाद भी अहम भूमिकाओं में हैं।












Click it and Unblock the Notifications