मराठी एक्ट्रेस भाग्यश्री को लगा बड़ा सदमा, बहन मधु की हुई संदिग्ध हालत में मौत, चेहरे पर मिले चोट के निशान

मराठी एक्ट्रेस भाग्यश्री मोटे की बहन का निधन हो गया। मधु का शव संदिग्ध हालत में मिला है और उनके चेहरे पर चोट के कई निशान हैं।

Marathi Actress Bhagyashree Mote Sister Demise: मराठी सिनेमा से एक दुखद खबर सामने आई है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। मराठी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस भाग्यश्री मोटे को काफी पसंद किया जाता है और वह अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। लेकिन, इस बार भाग्यश्री मोटे को एक गहरा सदमा लगा है। जी हां एक्ट्रेस की बहन मधु मारकंडे अब इस दुनिया में नहीं रहीं। बता दें कि, मधु का शव संदिग्ध हालत में मिला है और उनके चेहरे पर भी कई तरह के चोट के निशान पाए गए। इस दिल दहलाने वाली खबर से भाग्यश्री और उनके परिवार वालों को एक बड़ा झटका लगा है।

Bhagyashree Mote

संदिग्ध हालत में हुई मौत
एक्ट्रेस भाग्यश्री की बहन मधू की अचानक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मधू अपनी सहेली के साथ 12 मार्च को किराये का कमरा देखने गई थीं। जहां उन्हें अचानक चक्कर आ गया और उन्हें आनन-फानन में अस्पताल भर्ती कराया गया। लेकिन समय पर इलाज ना होने की वजह से उन्हें तुरंत यशवंतराव चव्हाण मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक उनकी सांस रूक चुकी थी और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चेहरे पर मिले चोट के निशान
बताया जा रहा है कि, मधू के चेहरे और गले पर कई तरह के चोट के निशान थे। ऐसे में परिवार वालों को शक है कि उनकी हत्या हुई है। वहीं शव की हालत देखकर पुलिस भी इसकी जांच हत्या के एंगल से कर रही है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। अब देखना होगा कि आखिर इस हत्या के पीछे किसका हाथ है। वहीं बहन के यूं अचानक चले जाने से मराठी एक्ट्रेस भाग्यश्री काफी गहरे सदमे में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+