'मेरे देश की धरती सोना उगले', देशभक्ति से ओतप्रोत मनोज कुमार के वो सदाबाहर गानें, जो आज भी भर देते हैं जोश
Manoj Kumar: भारत कुमार के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्माता मनोज कुमार (Manoj Kumar) आज इस दुनिया को अलविदा कह गए। मनोज कुमार ने 87 साल की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली।
मनोज कुमार के निधन से बॉलीवुड ही नहीं पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। पाकिस्तान के एबटाबाद में जन्में मनोज कुमार (Manoj Kumar) पार्टीशन के बाद अपने परिवार के साथ भारत चले आए थे।

मनोज कुमार नेशनल अवॉर्ड, दादा साहेब फाल्के, पद्मश्री अवॉर्ड और 8 फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके है। मनोज कुमार ने जिन फिल्मों में काम किया उनके कई गानें भी सदाबहार रहे।
परदे पर सिर्फ देशभक्त की भूमिका ही नहीं निभाई, बल्कि मनोज कुमार ने अपने जीवन और सिनेमा में भी वही आदर्श जिए। आज हम आपको उनके कुछ ऐसे ही गाने बताने जा रहे है जो देशभक्ति से ओतप्रोत है और लोगों के दिलों में आज भी जोश और गर्व की भावना भर देते हैं...
'मेरे देश की धरती सोना उगले'
साल 1967 में आई 'उपकार' फिल्म का ये गाना 'मेरे देश की धरती सोना उगले' काफी फेमस हुआ था। इसे गाने को महेंद्र कुमार ने गाया था और इसके बोल गुलशन बावरा ने लिखे थे। आज भी देशभक्ति कार्यक्रमों में ये गाना चलाया जाता है। इसका म्यूजिक कल्याणजी और आनंदजी ने दिया था। इस मूवी में मनोज कुमार के साथ-साथ आशा पारेख भी लीड रोल में थीं।
'भारत का रहने वाला हूं'
साल 1971 में आई फिल्म 'पूरब और पश्चिम' का ये गाना 'भारत का रहने वाला हूं' भी काफी फेमस हुआ था। इस गाने को महेंद्र कपूर ने आवाज दी थी। इस गाने में देशभक्ति और भारत की संस्कृति दिखाई गई थी। इस गाने को आज भी उतना ही पसंद किया जाता है जितना 55 साल पहले किया जाता था।
'ऐ वतन ऐ वतन, हमको तेरी कसम'
साल 1965 में आई फिल्म शहीद का ये गाना 'ऐ वतन ऐ वतन, हमको तेरी कसम' भी बहुत मशहूर हुआ था। इस गाने को मोहम्मद रफी ने अपनी आवाज दी थी। इस गाने में देशभक्ति और भारत की संस्कृति दिखाई गई थी। मनोज कुमार इस फिल्म में 'भगत सिंह' की भूमिका में नजर आए थे।
'एक प्यार का नगमा है'
मनोज कुमार की फिल्म शोर साल 1972 में आई थी और इस फिल्म का गाना 'एक प्यार का नगमा है' का काफी फेमस हुआ था। इस गाने को मुकेश और लता मंगेशकर ने गाया था। यह एक बहुत ही इमोशनल और फिलॉसॉफिकल गीत है।
ये भी पढ़ें: Manoj Kumar demise: मनोज कुमार ने धमेंद्र और शशि कपूर को क्यों कहा था 'लालची' एक्टर












Click it and Unblock the Notifications