कौन हैं मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी? क्यों हो रही है उनकी चर्चा? दिल्ली में करते हैं ऐसा काम
Manoj Kumar Son Kunal Goswami: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और निर्देशक मनोज कुमार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि मनोज कुमार का निधन हो गया है। 87 वर्ष की उम्र में मनोज कुमार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।
87 साल के मनोज कुमार का निधन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मनोज कुमार लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में मनोज कुमार का इलाज चल रहा था। वहीं आज यानी 4 अप्रैल 2025 की सुबह उनके निधन की खबर ने लोगों को शॉक्ड कर दिया।

मनोज कुमार के बेटे को लेकर हो रही है चर्चा
आपको बता दें कि मनोज कुमार के निधन के बाद से ही लोग उनके परिवार के बारे में जानने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। दिवंगत अभिनेता के बेटे कुणाल गोस्वामी को लेकर भी सोशल मीडिया पर चर्चाएं बढ़ गई हैं। जानकारी के अनुसार कुणाल गोस्वामी को पिता के स्टारडम के चलते काम तो मिला लेकिन वो सफल नहीं हो पाए।
कुणाल गोस्वामी ने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में शुरू किया था काम
कुणाल गोस्वामी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म 'क्रांति' (1981) से की थी। हालांकि बतौर हीरो वह साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म 'कलाकार' में श्रीदेवी के साथ नजर आएथे। इस फिल्म में किशोर कुमार का गाया गाना 'नीले-नीले अंबर पर' काफी पॉपुलर हुआ था।
कुणाल गोस्वामी का करियर सफल नहीं हो पाया
-इतना सबकुछ होने के बावजूद मनोज कुमार जैसे दिग्गज एक्टर के बेटे कुणाल गोस्वामी का करियर सफल नहीं हो पाया। बाद में उन्होंने फिल्मी दुनिया को छोड़कर कैटरिंग का बिजनेस संभाला।
-फिल्म 'कलाकार' के बाद कुणाल गोस्वामी ने 'घुंघरू' (1983), 'दो गुलाब' (1983) और 'पाप की कमाई' (1990) जैसी फिल्मों में भी काम किया था लेकिन ये भी फ्लॉप साबित हुई थीं। इसके बाद उन्होंने गोविंदा के साथ 1989 में रिलीज हुई फिल्म 'आखिरी बाजी' में भी किस्मत आजमाई लेकिन वहां भी उनको कामयाबी हासिल नहीं हुई।
मनोज कुमार ने बेटे को किया था रीलॉन्च
जब कुणाल गोस्वामी को बॉलीवुड से फिल्में मिलना बंद हो गईं तो उनके पिता मनोज कुमार ने साल 1999 में अपने ही प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'जय हिंद' से बेटे को रीलॉन्च किया था। इस फिल्म में कुणाल के साथ एक्टर ऋषि कपूर और शिल्पा शिरोडकर नजर आई थीं। हालांकि ये फिल्म भी फ्लॉप रही थी।
दिल्ली में कैटरिंग बिजनेस संभालते हैं कुणाल गोस्वामी
इसी दौरान कुछ पर्सनल कारणों के चलते मनोज कुमार का प्रोडक्शन हाउस भी बंद हो गया था। इसके बाद से कुणाल के फिल्मी करियर पर भी पूरी तरह ब्रेक लग गया था। बाद में कुणाल ने दिल्ली में अपना कैटरिंग बिजनेस शुरू कर दियाथा। फिलहाल वो इसी को संभाल रहे हैं।
कुणाल गोस्वामी की शादी
आपको बता दें कि कुणाल गोस्वामी ने फिल्मों के अलावा टीवी इंडस्ट्री में भी काम किया है। वह 'भारत के शहीद', 'किट्टी पार्टी' और 'परंपरा' जैसे सीरियल्स में नजर आ चुके हैं। जानकारी के अनुसार कुणाल ने पहले पूजा चोपड़ा से सगाई की थी, लेकिन साल 2001 में उनकी सगाई टूट गई थी। इसके बाद उन्होंने साल 2005 में रीती गोस्वामी से शादी की थी। उनका एक बेटा, कर्म है।












Click it and Unblock the Notifications