Manoj Kumar Death: कैसे हुई मनोज कुमार की मौत? आखिर क्या हुआ था एक्टर को? क्या कोई बीमारी या फिर....

Manoj Kumar Death: बॉलीवुड फिल्म इंड्स्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर और डायरेक्टर मनोज कुमार का निधन हो गया है। उन्होंने आज यानी 4 अप्रैल 2025 की सुबह इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

87 वर्ष के मनोज कुमार का हुआ निधन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 87 वर्ष के मनोज कुमार को तबीयत बिगड़ने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह लंबे समय से बीमार थे और मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

Manoj Kumar Death

पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

मनोज कुमार अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाते थे। उनके निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर लोग दिग्गज एक्टर और डायरेक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स हैंडल पर पोस्ट कर दिवंगत एक्टर मनोज कुमार के लिए शोक जताया है।

कैसे हुई मनोज कुमार की मौत?

आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक ये जानना चाहते हैं कि मनोज कुमार का निधन कैसे हो गया है। उन्हें क्या हुआ था। दरअसल, मनोज कुमार की उम्र काफी ज्यादा हो गई थी। परिवार की तरफ से हेल्थ इश्यू पर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है लेकिन कहा जा रहा है कि वृद्धावस्था से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं की वजह से ही उनकी जान गई है।

लंबे समय से इंडस्ट्री से दूर हो गए थे एक्टर

आपको बता दें कि मनोज कुमार लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूर थे और अपने अंतिम दिनों में होल्थ से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे थे। परिवार वालों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार वह लंबे समय से बेड पर ही थे और घर से बाहर नहीं निकलते थे।

'भारत कुमार' के नाम से थे मशहूर

आपको बता दें कि देशभक्ति गानों और फिल्मों की वजह से ही दिग्गज एक्टर मनोज कुमार ने खुद को 'भारत कुमार' का खिताब दिलाया था और बॉलीवुड में फिल्मों की एक नई शैली की शुरुआत की थी। वह देशभक्ति, राष्ट्रवाद और सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्मों में ही काम करते थे।

देशभक्ति फिल्में बनाने के लिए बेच दी थी संपत्ति

मनोज कुमार ने सिर्फ देशभक्ति की फिल्में बनाने के लिए नहीं बनाईं, बल्कि उन्होंने देशभक्ति को जिया है। उन्होंने फिल्म बनाने के लिए अपनी जमीन और संपत्ति तक को बेच दी थी। उन्होंने अपना जीवन फिल्मों के लिए समर्पण कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+