Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'उनके फेफड़े में....', अरुणा ईरानी ने बताई मनोज कुमार के मौत की सच्चाई, बेटे ने क्यों छुपाई पिता की बीमारी

Manoj Kumar Death: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर और डायरेक्टर मनोज कुमार का आज यानी 4 अप्रैल 2025 को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया है। कहा जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमर चल रहे थे।

लिजेंड्री एक्टर मनोज कुमार की मौत
मनोज कुमार की मौत की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक सोशल मीडिया पर मनोज कुमार को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने अपने को-एक्टर की यादें शेयर की हैं।

Manoj Kumar Death

मनोज कुमार को याद कर भावुक हुईं अरुणा ईरानी

-ईटाइम्स से मनोज कुमार के बारे में बात करते हुए अरुणा ईरानी की आंखों में आंसू आ गए थे। एक्ट्रेस ने मनोज कुमार के साथ अपने संजोए हुए पलों को याद किया और भावुक हो गईं। अरुणा ईरानी ने कहा कि वह मनोज कुमार को अपना गुरु मानती थीं। उन्होंने दिवंगत एक्टर को एक सच्चा आदमी भी कहा।

-अरुणा ईरानी ने मनोज कुमार के साथ अपने रिश्ते को याद करते हुए कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस ने कहा- मनोज कुमार मेरे गुरु थे। मैंने अपनी पहली फिल्म 'उपकार' उनके साथ की थी और वो बहुत ही अच्छे इंसान भी थे। एक बेहतरीन एक्टर, निर्देशक और निर्माता। उनकी पत्नी भी बहुत अच्छी थीं।

अंतिम दिनों में कैसे थे मनोज कुमार?

मनोज कुमार के अंतिम दिन और लंबी बीमारी पर बात करते हुए अरुणा ईरानी ने कहा- कोई समय और उम्र के खिलाफ नहीं जा सकता। वह लंबे समय से बीमार थे। कुछ महीने पहले, मेरे पैर में फ्रैक्चर होने के बाद मुझे उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और वह भी वहीं थे। लेकिन मैं अपनी चोट के कारण उनसे नहीं मिल सकी थी।

अरुणा ईरानी ने किया चौंकाने वाला खुलासा

-अरुणा ईरानी ने मनोज कुमार की बिगड़ती हालत के बारे में एक दर्दनाक बात बताई। उन्होंने कहा- मनोज कुमार के फेफड़ों में पानी भर जाता था और वो इलाज के लिए कईकई दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहते थे। उनका अस्पताल में मन नहीं लगता था। ऐसे में वह कुछ ही दिनों में घर वापस जाने की जिद्द करते थे।

-अरुणा ईरानी ने आगे कहा- मुझे उम्मीद है कि मनोज कुमार को शांति मिलेगी। हम उन्हें बहुत याद करेंगे लेकिन अंत में हम सभी को एक दिन जाना ही है। इसके अलावा कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि कुछ समय पहले मनोज कुमार को दिल की बीमारी भी हो गई थी। वहीं उम्र ज्यादा होने के चलते उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ होती थी।

'कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में ली अंतिम सांस'

-कुणाल गोस्वामी ने पिता मनोज कुमार के निधन पर न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा है- नमस्कार जी, मैं कुणाल गोस्वामी। दुर्भाग्यवश मेरे पिता मनोज कुमार जी का देहांत हो गया है। उन्होंने आज सुबह 3:30 बजे कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली है।

-मनोज कुमार के निधन के बारे में बात करते हुए बेटे कुणाल ने कहा- वह लंबे समय से अस्वस्थ थे। काफी टाइम से वह हेल्थ प्रॉब्लम्स को लेकर परेशान चल रहे थे। लेकिन उन्होंने बड़ी शिद्दत से हर चीज का मुकाबला किया है और भगवान की कृपा है, शिरडी बाबा की दया है कि वह चैन से आराम से इस दुनिया से गए हैं। कल सुबह उनका अंतिम संस्कार होगा। साईं राम।

क्यों छुपाई जा रही है बीमारी की बात

अरुणा ईरानी के खुलासे के बाद लोग सोशल मीडिया पर मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी से सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर वह अपने पिता की बीमारी के बारे में खुलकर बात क्यों नहीं कर रहे हैं। लोग ये जानना चाहते हैं कि लिजेंड्री एक्टर की बीमारी को क्यों छुपाया जा रहा है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+