मनोज कुमार के साथ शाहरुख ने की ऐसी हरकत, एक्टर ने ठोका 100 करोड़ का मुकदमा, 'किंग' ने गिड़गिड़ा कर मांगी माफी

Shah Rukh Khan Controversy With Manoj Kumar: दिग्गज एक्टर मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया है। फिल्म इंडस्ट्री में उन्होंने करीब तीन दशक तक काम किया। फैंस भी उनके सिग्नेचर स्टाइल को कॉपी करते रहे हैं। मनोज कुमार ने अपने करियर में खूब देशभक्ति वाली फिल्में की हैं। उनकी जगह कोई भी पूरी नहीं कर सकता है।

भले ही मनोज कुमार ने दो दशक पहले ही एक्टिंग और डायरेक्शन से दूरी बना ली हो। लेकिन वो सुर्खियों में बने रहते थे। ऐसे ही एक बार उन्होंने शाहरुख खान पर 100 करोड़ रुपये का मानहानि केस किया था। क्या है पूरा मामला आपको इस रिपोर्ट में बता रहे हैं।

Shah Rukh Khan Controversy With Manoj Kumar

ये वाक्या साल 2007 का है। इस साल 7 नवंबर को शाहरुख खान की फिल्म ओम शांति ओम रिलीज हुई थी। इस फिल्म के एक गाने में इंडस्ट्री के एक बढ़कर एक एक्टर शामिल हुए थे। जिसमें सलमान खान, संजय दत्त से लेकर धर्मेंद्र और जीतेंद्र तक नजर आए थे। इसमें कई एक्टर्स के आयकॉनिक डांस मूव्स को भी दिखाया गया था। इसको लेकर काफी विवाद भी हुआ था। इसमें मनोज कुमार से जुड़ा एक सीन भी रखा गया था, इसको लेकर भी विवाद हुआ था। जिस पर मनोज कुमार गुस्सा हो गए थे।

फिल्म में एक सीन में मनोज कुमार के किरदार को दिखाया गया था। जिसमें प्रीमियर सीन था जिसमें शाहरुख खान को अंदर पहुंचना था। तब उन्होंने रील लाइफ मनोज कुमार का पास चुरा लिया था। वो अंदर नहीं जा पाए थे, पुलिस ने भी उन्हें पहचानने से मना कर दिया था। इतना ही नहीं पुलिस के द्वारा उनके किरदार को पिटता हुआ दिखाया था। जब स्वयं मनोज ने वो सीन देखा तो गुस्से से आग बबूला हो गए थे। इस सीन को देख उन्हें बेइज्जती लगी। इसके बाद उन्होंने शाहरुख खान और फिल्म के डायरेक्टर के खिलाफ 100 करोड़ रुपए का मानहानि मुकदमा दर्ज करवा दिया था। इसके बाद शाहरुख ने उनसे माफी मांगी थी।

शाहरुख ने माफी मांग वादा किया कि ये सीन हटा दिया जाएगा। लेकिन जब फिल्म जापान में रिलीज हुई तो फिल्म से वो सीन हटाया नहीं गया था। तब मनोज फिर भड़के थे। जूम से बात करते हुए उन्होंने कहा था, मैं दुखी हूं, मेरे साथ धोखा हुआ था। जब शाहरुख और फराह ने सीन हटाने के लिए कहा, तो मैं मान गया था। लेकिन मुझे पता चला कि सीन हटाया ही नहीं गया। उन्होंने मेरा मजाक उड़ाया उन पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। जो मुझे नीचा दिखाने की कोशिश करता है, मैं सबको सबक सिखाउंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+