KRK के खिलाफ मनोज बाजपेयी ने कोर्ट में दर्ज कराई ये शिकायत, बढ़ी मुश्किल
इंदौर, 25 अगस्त। बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान जो अपने आप को सबसे बड़ा फिल्म क्रिटिक्स बता चुके हैं वो एक बार फिर मुश्किल में पड़ चुके हैं। केआरके के नाम से बीटाउन में मशहूर कमाल आर खान फिल्म क्रिटिक्स तो कम करते हैं लेकिन आए दिन किसी ना किसी सेलेब्स पर पर्सनल टिप्पणी करके सुर्खियों में बने रहे हैं। सलमान खान के बाद अब बॉलीवुड के मशहूर कलाकार मनोज वाजपेयी ने केआरके के बयान को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

केआरके के खिलाफ मनोज वाजपेयी ने दर्ज की शिकायत
फिल्मों और वेब सीरीज के जरिए फैंस के दिलों में अपनी पहचान बनाने वाले मनोज बाजपेयी के बेहतरीन काम के लिए साल 2019 में मनोज बाजपेयी को भारत सरकार ने देश को चौथे सबसे बड़े सम्मान पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। उन्हीं एक्टर मनोज बाजपेयी के खिलाफ बयान देने वाले क्रिटिक कमाल राशिद खान उर्फ केआरके के खिलाफ मंगलवार को इंदौर की जिला अदालत मेंमानहानि का शिकायत दर्ज करवाई है।

केआरके ने मनोज बाजपेयी को लेकर अपमानजनक ट्वीट किया था
केस की जानकारी मनोज वाजपेयी के वकील परेश एस जोशी ने देते हुए बताया कि मंगलवार को ये शिकायत दर्ज करवा दी गई है। केआरके ने कथित तौर पर फैमिली मैन वेब सीरीज के एक्टर मनोज बाजपेयी को लेकर अपमानजनक ट्वीट किया और उनके खिलाफ ऐसी बातें लिखी जिनसे एक्टर को सार्वजनिक छवि खराब हो जिससे उनकी पर्सनालिटी पर असर पड़े।

मनोज बाजपेयी के वकील ने दी ये जानकारी
मनोज के वकील परेश एस जोशी मे इस मामले में कहा है कि एक्टर की तरफ से कोर्ट के एक प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (जेएमएफसी) के सामने कमाल आर खान के द्वारा पेश किए गए एक आपत्तिजनक ट्वीट को लेकर शिकायत की गई है। धारा 500 के तहत केआरके के खिलाफ मानहानि का आपराधिक मामला दर्ज किए जाने की गुजारिश की है।

मनोज वाजपेयी खुद पहुंचे कोर्ट
रिपोर्ट्स के अनुसार इंदौर में मंगलवार को शिकायत के सिलसिले में खुद मनोज बायपेयी कोर्ट के सामने पेश हुए और अपना बयान भी दर्ज करवाया है। शिकायत के अनुसार केआरके ने 26 जुलाई को मनोज बाजपेयी को लेकर अपमानजनक ट्वीट किया था और इससे एक्टर की छवि अपने फैंस के सामने खराब हो रही है।

केआरके को सबक सिखाने के लिए दर्ज की शिकायत
बता दें केआरके ने मनोज बायपेयी पर फैमिली मैन 2 के बाद कई गंभीर आरोप लगाते हुए ट्वीट किया था। केआरके सबक सिखाने के लिए अब सलमान के बाद मनोज ये शिकायत दर्ज करवाई है। केआरके ने अभी तक इस मुद्दे पर अपना कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

केआरके इन एक्टर पर भी कर चुके हैं विवादित टिप्पणी
केआरके को कोर्ट से काफी फटकार मिली थी, और उनके कई वीडियोज भी कोर्ट ने डिलीट करवा दिए और केआरके ने सलमान से माफी मांगी थी। इसके बाद .सलमान खान के समर्थन में उतरे सिंगर मीका सिंह पर भी केआरके ने हमला बोल दिया और उन्हें नाक से गाने वाला सिंगर कहा था। और तो और पंगा गर्ल कंगना रनौत पर भी केआरके ने हाल के दिनों में निशाना साधा था, हालांकि केआरके ने बाद में ट्वीट डिलीट कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications